Father’s Day 2025: फादर्स डे पर बुजुर्ग पिता को देना चाहते हैं तोहफा तो इन जगहों पर कराएं सरप्राइज विजिट

हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल फादर्स डे 15 जून को मनाया जाएगा. अगर आप इस मौके पर अपने पिता को खास तोहफा देना चाहते हैं तो उनके लिए एक ऐसी ट्रिप प्‍लान कर सकते हैं, जो उन्‍हें दिल से बहुत खुशी दे. यहां जानिए कुछ ऐसी जगहों के बारे में-
Father’s Day 2025: फादर्स डे पर बुजुर्ग पिता को देना चाहते हैं तोहफा तो इन जगहों पर कराएं सरप्राइज विजिट

International Father’s Day 2025: एक मां जिस तरह से पूरे प्रेम और समर्पण के साथ बच्‍चे की परवरिश करती है, ठीक उसी तरह एक पिता भी अपने बच्‍चे के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन अपने अनकंडीशनल लव को वो कभी आसानी से जाहिर नहीं कर पाते. ऐसे सुपरहीरो पापा के हर त्‍याग, समर्पण और प्रेम के लिए शुक्रिया कहने का दिन है Father’s Day.

हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है. इस साल फादर्स डे 15 जून को मनाया जाएगा. अगर आप इस मौके पर बुजुर्ग पिता के लिए कुछ ऐसा प्‍लान करना चाहते हैं जो उन्‍हें बहुत प्रसन्‍नता दे, तो आप उनके लिए ट्रिप प्‍लान कर सकते हैं. अभी फादर्स डे में काफी समय है, ऐसे में आप आसानी से इस ट्रिप की प्‍लानिंग कर सकते हैं. यहां जानिए उन जगहों के बारे में जहां जाकर वो काफी अच्‍छा महसूस करेंगे.

हरिद्वार-ऋषिकेश

Add Zee Business as a Preferred Source

इस कड़ी में सबसे पहला नाम है हरिद्वार-ऋषिकेश का, ये ऐसी जगह है जहां आप पिता को लेकर जाएंगे तो उन्‍हें बहुत अच्‍छा लगेगा. गंगा स्‍नान, गंगा आरती से लेकर पापा को तमाम आसपास की जगहों पर घुमा सकते हैं. ये आपका पिता के साथ बेहतरीन अनुभव होगा.

अयोध्‍या

अयोध्‍या में रामलला की स्‍थापना के बाद अब राम दरबार की भी प्राण प्रतिष्‍ठा हो रही है. दूर-दूर से लोग भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्‍या पहुंचते हैं. फादर्स डे पर अयोध्‍या में आप अपने पिता को राम जन्मभूमि के अलावा हनुमान गढ़ी, नागेश्वर नाथ मंदिर, सरयू नदी और कनक भवन वगैरह घुमाने के लिए ले जा सकते हैं.

वाराणसी

वाराणसी भी ऐसी ही एक जगह है, जो काफी सुकून देने वाली है. गंगा नदी के किनारे बसा ये शहर भगवान शिव की नगरी के नाम से प्रसिद्ध है. यहां काशी विश्‍वनाथ के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. यहां का खानपान भी काफी अच्‍छा बताया जाता है. ऐसे में वाराणसी की ट्रिप आपके पापा को बेहद पसंद आएगी.

उज्‍जैन

आप चाहें तो फादर्स डे के मौके पर पिता को उज्‍जैन भी ले जा सकते हैं. उज्‍जैन में महाकाल के दर्शन करवा सकते हैं. इसके अलावा आप वहां से ओमकारेश्‍वर भी जा सकते हैं. इस तरह एक ट्रिप में दो ज्‍योतिर्लिंग के दर्शन पापा को करवा सकते हैं. साथ ही आसपास की जगहों पर भी घूम सकते हैं.

नासिक

अगर आप चाहें तो नासिक घूमने का भी प्‍लान बना सकते हैं. नासिक में पंचवटी के अलावा आप पापा को त्रयंबकेश्‍वर ले जा सकते हैं. चाहें तो वहीं से शिरड़ी की ओर भी बढ़ सकते हैं. ये धार्मिक यात्रा आपकी पिता को रिफ्रेश करेगी. साथ ही उनके लिए फादर्स डे को बहुत खास बना देगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6