&format=webp&quality=medium)
Sholay Box Office Facts: भारतीय इतिहास में जो फिल्में मील का पत्थर साबित हुई, उनमें पहला नाम शोले का आता है. साल 1975 को रिलीज हुई रमेश सिप्पी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कई ऐसे कीर्तिमान रचे हैं, जिन्हें आज भी दोहराना मुश्किल है. 50 साल बाद अब यह क्लासिक फिल्म पर्दे पर दोबारा लौट रही है. फिल्म का नया वर्जन शोले द फाइनल कट 12 दिसंबर 2025 को 1500 स्क्रीन्स पर दोबारा रिलीज किया जाएगा. फिल्म को 4K में बहाल किया गया है. साथ ही इसमें ओरिजनल क्लाइमैक्स दिखाया जाएगा.
शोले जब रिलीज (1975) हुई थी तब यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म थी. इस फिल्म का बजट लगभग 3 करोड़ रुपए था. वहीं, भारत में इसका नेट कलेक्शन लगभग 15.50 करोड़ रुपए था.
35 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन, 50 करोड़ का वर्ल्डाइड
शोले की 35 करोड़ रुपए की कमाई को आज के वक्त में महंगाई के हिसाब से एडजस्ट किया जाए, तो यह लगभग 3000-3090 करोड़ रुपए की ग्रॉस कमाई की है.
15 से 18 करोड़ टिकटों की बिक्री
शोले फिल्म ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाई का रिकॉर्ड तोड़ा था बल्कि सिनेमाघरों में जुबली का पैमाना ही बदल दिया था. शोले 100 सिनेमाघरों में सिल्वर जुबली तक चली थी. यदि कोई फिल्म किसी भी सिनेमाघर में लगातार 25 हफ्ते चलती है तो उसे सिल्वर जुबली कहते हैं. इसके अलावा शोले 60 सिनेमाघरों में गोल्डन जुबली (50 हफ्ते) तक चली थी. फिल्म ने मुंबई के मिनर्वा थिएटर लगातार 286 हफ्ते (5 साल से ज्यादा) तक चलकर एक कीर्तिमान स्थापित किया था.
सवाल: शोले फिल्म कब रिलीज हुई थी?
जवाब: यह फिल्म साल 1975 में रिलीज हुई थी.
सवाल: शोले फिल्म दोबारा कब रिलीज हो रही है?
जवाब: यह 12 दिसंबर 2025 को "शोले द फाइनल कट" नाम से दोबारा रिलीज होगी.
सवाल: नई रिलीज में क्या खास होगा?
जवाब: फिल्म को 4K में बहाल किया गया है और इसमें ओरिजनल क्लाइमैक्स दिखाया जाएगा.
सवाल: 1975 में शोले का बजट कितना था?
जवाब: फिल्म का बजट लगभग 3 करोड़ रुपए था, जो उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी.
सवाल: फिल्म ने भारत में कितनी कमाई की थी?
जवाब: शोले ने भारत में लगभग 15.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन और 35 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था.