Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक, अब भी वेंटिलेटर पर, ब्रेन में स्वेलिंग की शिकायत

Raju Srivastava Health Update: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत में सुधार होता नहीं दिख रहा है. कॉमेडियन सुनील पॉल ने बताया कि उनकी हालत काफी गंभीर है. उन्होंने फैंस से राजू के लिए दुआ करने की गुजारिश की है.
Raju Srivastava Health Update: राजू श्रीवास्तव की हालत काफी नाजुक, अब भी वेंटिलेटर पर, ब्रेन में स्वेलिंग की शिकायत

(Source: ANI)

Raju Srivastava Health Update: मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की हालत एक बार फिर बिगड़ गई है. कॉमेडियन सुनील पॉल ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि राजू श्रीवास्तव का दिमाग काम नहीं कर रहा है. राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई ने फोन पर बताया कि उनके ब्रेन में कुछ स्वेलिंग की शिकायत है. वहीं उनके बॉडी में कोई मूवमेंट भी नहीं समझ आया. कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था. जिसके बाद उन्हें AIIMS में एडमिट कराया गया है. राजू की हालत बिगड़ने के बाद से ही उन्हें लगातार वेंटिलेटर पर रखा गया है.

राजू श्रीवास्तव की हेल्थ अपडेट (Raju Srivastava Health Update)

राजू श्रीवास्तव के बड़े भाई CP श्रीवास्तव जी से फ़ोन कॉल पर हुई बात से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल शाम में आंखों में कुछ ऐब्नॉर्मैलिटी देखी गयी, फिर डॉक्टर्स ने CT स्कैन कराया जिसमें जानकारी मिली की ब्रेन में कुछ स्वेलिंग की शिकायत है. आज सुबह डॉक्टर्स की टीम ने चेकप किया. कल तक लिक्विड फ़ीडिंग हो रही थी. आज कोई मूवमेंट बॉडी में नहीं समझ आया. अभी स्थिति डॉक्टर्स द्वारा सीरीयस बतायी जा रही हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की बेटी अंतरा ने बताया कि डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं और इसके आगे वह कोई टिप्पणी नहीं कर पाएंगी.

कॉमेडी किंग के रूप में पहचान

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) देश एक मशहूर हास्य कलाकार (Comedy King) के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने कई टेलीविजन शोज में काम किया है. वो पिछल दो दशक से ज्यादा से कॉमेडी में सक्रिय हैं. कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुके हैं. राजू श्रीवास्तव बचपन से ही कॉमेडियन बनना चाहते थे और उन्होंने अपना ये सपना पूरा भी किया. राजू ने अपना करियर स्टेज शोज से शुरू किया था. आज वह कॉमेडी की दुनिया के जानेमाने नाम हैं.

इन फिल्मों में आ चुके हैं नजर

कॉमेडी शो के अलावा राजू (Raju Srivastava Films) कई सारी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं. इनमें 'मैंने प्यार किया', 'बाजीगर', 'बॉम्बे टू गोवा' और 'आमदनी अठ्ठनी खरचा रुपैया' सहित कई फिल्मों का नाम शामिल है. वह रियलिटी शो 'बिग बॉस' के तीसरे सीजन में भी नजर आए थे.

यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष हैं राजू श्रीवास्तव

राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava), जो 1980 के दशक से मनोरंजन उद्योग में सक्रिय हैं, उत्तर प्रदेश में यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6