Movie Calendar August 2022 Bollywood: सिनेमा प्रेमियों के लिए अगस्त एक बहुत ही खास महीना रहने वाला है, क्योंकि अगस्त में एक साथ कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं. अगर कुछ बड़ी फिल्मों की बात करें तो, अगस्त 2022 में लाल सिंह चड्ढा, रक्षा बंधन, लाइगर, डार्लिंग्स, दोबारा जैसी बड़ी फिल्में आने वाली हैं. इसमें लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के साथ आमिर खान (Aamir Khan) एक लंबे समय बाद वापसी कर रहे है. फिल्म रिलीज के पहले से ही चर्चा में है. वहीं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म लाइगर (Liger) लेकर आ रहे हैं.
1/5आलिया भट्ट (Alia Bhatt), शेफाली शाह (Shefali Shah) और विजय वर्मा (Shefali Shah) की फिल्म डार्लिंग्स (Darlings) 5 अगस्त, 2022 को Netflix पर रिलीज होने जा रही है. इसे जसमीत के रीन (Jasmeet K Reen) ने डायरेक्ट किया है.
2/5लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) से आमिर खान (Aamir Khan) करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. फिल्म में उनके साथ करीना कपूर खान (Kareena Kapoor), नागा चैतन्य (Naga Chaitanya Akkineni) हैं. यह फिल्म 1994 में आई फिल्म Forrest Gump की ऑफिशियल रीमेक है, जिसे अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है. इसे अतुल कुलकर्णी (Atul Kulkarni) ने लिखा है.
3/5फिल्म डायरेक्टर आनंद एल राय और अक्षय कुमार () की जोड़ी एक बार और बड़े पर्दे पर आ रही है. इनकी फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) इस रक्षा बंधन पर सिनेमाघरों में आएगी. इसमें अक्षय कुमार के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) भी हैं.
4/5फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) की फिल्म दोबारा (Dobaaraa) 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इसमें तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) मुख्य भूमिका में हैं
5/5तेलुगू सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की पहली पैन इंडिया फिल्म लाइगर (Liger) 25 अगस्त को सिनेमाघरों में आ रही है. इसमें अनन्या पांडे उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं. इसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ (Puri Jagannadh) कर रहे हैं.