&format=webp&quality=medium)
ओटीटी लवर्स के लिए ये वीकेंड बहुत शानदार रहने वाला है. इस वीकेंड वो कॉमेडी से लेकर सस्पेंस और क्राइम तक का तड़का लगाने वाली कई फिल्में और वेब सीरीज़ का मजा घर पर ही ले सकते हैं. वहीं कुछ वेबसीरीज भी दस्तक दे रही हैं. तो अगर आप घर बैठे क्वालिटी एंटरटेनमेंट की तलाश में हैं, तो यह वीकेंड आपके लिए बेहद खास होने वाला है. अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर लीजिए, क्योंकि नॉन-स्टॉप एंटरटेनमेंट आपको कुर्सी से हिलने नहीं देगा!
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
काजोल एक बार फिर से वकील नोयोनिका सेनगुप्ता के दमदार किरदार में लौटने वाली हैं. 'द ट्रायल सीज़न 2' में नोयोनिका को अपने पति राजीव की हरकतों के चलते और भी जटिल कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. राजीव पॉलिटिक्स में वापसी का इरादा रखता है और अपनी पत्नी से मदद मांगता है. क्या नोयोनिका अपने पति की मदद करेगी या अपने सिद्धांतों पर अडिग रहेगी? यह जानने के लिए आपको 19 सितंबर का इंतज़ार करना होगा.
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
रिलीज़ डेट: 19 सितंबर
इंस्पेक्टर अर्जुन की कहानी, जो एक चालाक अपराधी रवि को अपनी टीम में गुप्त रूप से शामिल कर लेता है. रवि से मिली जानकारियों का इस्तेमाल कर अर्जुन बड़े से बड़े क्राइम केस सुलझाता है. सेंथिल कुमार, जयसीलन थंगवेल और शबाना शाहजहां अभिनीत यह कॉमेडी ड्रामा सीरीज़ आपको एक अनोखी पुलिसिंग की दुनिया में ले जाएगी.
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
रिलीज़ डेट: 18 सितंबर
सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया के पीछे के अनकहे सच को उजागर करती है. यह फिल्म दर्शकों को बॉलीवुड की कच्ची और असली दुनिया का एक दुर्लभ नज़ारा देगी. लक्ष्य, मोना सिंह, विजयंत कोहली, मनोज पाहवा, राघव जुयाल, आन्या सिंह और बॉबी देओल जैसे सितारों से सजी यह फिल्म काफी चर्चा में है.
1. हाउसमेट्स (House Mates)
प्लेटफॉर्म: ZEE5
1 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई ये तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म अब ओटीटी पर आ रही है. ये एक तमिल हॉरर कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शन, काली वेंकट और विनोधिनी मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक नवविवाहित जोड़े कार्तिक और अनु के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने सपनों के घर में शिफ्ट होते हैं. उनकी खुशी तब डर में बदल जाती है जब उन्हें घर में अजीबोगरीब गतिविधियाँ महसूस होती हैं.
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
डर और सस्पेंस पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते 'हॉन्टेड होटल' भी ओटीटी पर आ रही है. क्रिस्टिना रिची और फिन वुल्फहार्ड मां-बेटे की भूमिका में हैं. यह कहानी एक पुराने, रहस्यमयी होटल में बसे भूत-प्रेत और उसके गहरे रहस्यों पर आधारित है.