OTT पर नहीं कटेंगे फालतू पैसे! ऑटो-पेमेंट रोकने और सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का पूरा तरीका जानें

अगर आप नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार जैसे OTT प्लेटफॉर्म्स इस्तेमाल करते हैं लेकिन व्यस्तता के कारण उन्हें देख नहीं पाते, तो ऑटो-पेमेंट के जरिए आपके पैसे बर्बाद हो सकते हैं. यहां जानिए कि कैसे आप इस सब्सक्रिप्शन को पूरी तरह कैंसल कर सकते हैं.
OTT पर नहीं कटेंगे फालतू पैसे! ऑटो-पेमेंट रोकने और सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का पूरा तरीका जानें

आज के डिजिटल दौर में एंटरटेनमेंट हमारी उंगलियों पर है. नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार, अमेज़न प्राइम जैसे प्लेटफॉर्म्स हमारे लाइफ का हिस्सा बन गए हैं. किसी खास सीरीज, फिल्‍म और डॉक्‍यूमेंट्री के चक्‍कर में कई बार लोग जोश-जोश में इनका सब्सक्रिप्शन ले लेते हैं, लेकिन काम की व्यस्तता या समय की कमी के चलते इन्हें उतना इस्तेमाल नहीं कर पाते. समस्या तब खड़ी होती है जब हर महीने, तीन महीने या साल के अंत में हमारे बैंक अकाउंट से अपने आप पैसे कट जाते हैं. यह 'ऑटो-पेमेंट' या 'ऑटो-रिन्यू' फीचर की वजह से होता है.

तमाम लोग इसकी वजह से परेशान होते हैं. हाल ही में ओटीटी को लेकर एक सर्वे की रिपोर्ट भी सामने आई थी. ये सर्वे लोकल सर्किल्‍स ने देशभर के 353 जिलों में किया था जिसमें 95,000 लोगों ने हिस्‍सा लिया था. सर्वे में शामिल 50% यूजर्स का कहना था कि उन्‍हें सबसे ज्‍यादा समस्‍या सब्‍सक्रिप्‍शन कैंसिल करने में होती है क्‍योंकि कैंसिलेशन का ऑप्‍शन सामने नहीं होता, वो इंटरफेस में छिपा होता है. मतलब ये एक आम समस्‍या है, जिससे लोग जूझ रहे हैं. आइए बताते हैं कि आप अपने मोबाइल में इनके सब्‍सक्रिप्‍शन को कैसे कैंसिल कर सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्यों कटते हैं आपके पैसे: समझिए ऑटो-पेमेंट का खेल

जब आप किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन लेते हैं, तो भुगतान के समय वे आपसे क्रेडिट/डेबिट कार्ड या UPI के जरिए ऑटो-पेमेंट सेट करने के लिए कहते हैं. ये सुविधा इसलिए दी जाती है ताकि आपका मनोरंजन बिना किसी रुकावट के चलता रहे और आपको हर बार मैन्युअल रूप से पेमेंट न करना पड़े. लेकिन अगर आप सर्विस का इस्‍तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो यही सुविधा आपकी जेब पर भारी पड़ती है.

Netflix पर सब्सक्रिप्शन कैसे कैंसल करें?

  • अपने वेब ब्राउज़र या मोबाइल ऐप से नेटफ्लिक्स अकाउंट में लॉग इन करें.
  • ऊपर दाएं कोने में अपनी प्रोफाइल आइकन पर क्लिक करें और ‘Account’ चुनें.
  • ‘Membership & Billing’ सेक्शन के नीचे आपको ‘Cancel Membership’ का बटन दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
  • नेटफ्लिक्स आपसे कैंसल करने की पुष्टि करने के लिए कहेगा. ‘Finish Cancellation’ पर क्लिक कर दें.

Hotstar पर सब्सक्रिप्शन कैसे कैंसल करें?

  • अपने हॉटस्टार अकाउंट में लॉग इन करें.
  • ‘My Account’ सेक्शन में जाएं.
  • यहां आपको अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी मिलेगी. यहीं पर आपको सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का विकल्प भी मिल जाएगा.
  • निर्देशों का पालन करते हुए सब्सक्रिप्शन को कैंसल कर दें.

बता दें कि सब्सक्रिप्शन कैंसल करने का मतलब यह नहीं है कि आपका एक्सेस तुरंत बंद हो जाएगा. आपने जिस तारीख तक का भुगतान पहले ही कर दिया है, उस तारीख तक आप सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं.

दूसरा और सबसे असरदार तरीका: UPI AutoPay को रोकें

आजकल ज्यादातर लोग UPI ऐप्स (जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm) से पेमेंट करते हैं. अगर आपने UPI से ऑटो-पेमेंट सेट किया है, तो आप इसे सीधे ऐप से ही रोक सकते हैं.

  • अपना UPI ऐप (PhonePe, Google Pay आदि) खोलें.
  • प्रोफाइल सेक्शन में जाएं.
  • यहां ‘AutoPay’, ‘Mandates’ या ‘Automatic Payments’ जैसा विकल्प ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
  • आपको उन सभी सब्सक्रिप्शन्स की लिस्ट दिखेगी जिनके लिए ऑटो-पेमेंट चालू है.
  • जिस सब्सक्रिप्शन को रोकना है, उस पर क्लिक करें.
  • आपको ‘Cancel Mandate’ या ‘Pause Mandate’ का ऑप्शन मिलेगा. इससे आपका ऑटो रिन्‍यूवल रुक जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6