&format=webp&quality=medium)
Drishyam 2 Box office Collection day 26: अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म दृश्यम 2 (Drishyam 2) ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है. इनमें उनकी ही कुछ फिल्म शामिल हैं. फिल्म देश में ही नहीं दुनियाभर में कमाल कर रही है. वहीं फिल्म मंगलवार को भी अच्छा कलेक्शन करके लाई है. फिल्म ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में अक्षय कुमार की 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. दृश्यम 2 ने पहले हफ्ते में ही खुद को बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित कर दिया था, लेकिन फिर भी फिल्म के तूफानी सफर की रफ्तार धीमी होने का नाम नहीं ले रही है. आज का दिन फिल्म के लिए और भी ज्यादा खास है, जहां बुधवार को दृश्यम 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर जाएगी.
अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' का अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है. फिल्म ने 26वें दिन 1.57 करोड़ रुपए की कमाई की है. इस फिल्म ने अब तक कुल 212.92 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है, अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' 200 करोड़ रुपए उनकी तीसरी फिल्म है. इससे पहले उनकी फिल्म 'तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर' और फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने 200 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी हैं.
पहले दिन-15.38 करोड़ रुपए
दूसरे दिन-21.59 करोड़ रुपए
तीसरे दिन-27.17 करोड़ रुपए
चौथे दिन-11.87 करोड़ रुपए
पांचवें दिन-10.48 करोड़ रुपए
छठे दिन-9.55 करोड़ रुपए
सातवें दिन-8.62 करोड़ रुपए
आठवें दिन-7.87 करोड़ रुपए
नौवें दिन-14.05 करोड़ रुपए
दसवें दिन-17.32 करोड़ रुपए
ग्यारहवें दिन-5.44 करोड़ रुपए
बारहवें दिन-5.15 करोड़ रुपए
तेरहवें दिन-4.68 करोड़ रुपए
चौदहवें दिन-4.31 करोड़ रुपए
पंद्रहवें दिन-4.45 करोड़ रुपए
सोलहवें दिन-8.45 करोड़ रुपए
सत्रहवें दिन-10.39 करोड़ रुपए
अट्ठारहवें दिन-3.05 करोड़ रुपए
उन्नीसवें दिन-2.53 करोड़ रुपए
बीसवा दिन- 2.30 करोड़ रुपए
इक्कीसवें दिन-1.84 करोड़ रुपए
बाइसवें दिन-2.62 करोड़ रुपए
तेइसवा दिन-4.67 करोड़ रुपए
चौबीस्वा दिन- 6.16 करोड़ रुपए
पच्चीसवा दिन- 1.61 करोड़ रुपए
छब्बीसवा दिन- 1.57 करोड़ रुपए
कुल कमाई- 212.92 करोड़ रुपए
अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दृश्यम 2' अजय देवगन के अलावा तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रिया सरन, इशिता दत्ता, रजत कपूर, सौरभ शुक्ला और मृणाल जाधव भी हैं. 'दृश्यम 2' साल 2015 में आई 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट है. फिल्म 'दृश्यम 2' साल 2015 में आई 'दृश्यम' का दूसरा पार्ट है. ये फिल्म साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार मोहनलाल की 'दृश्यम' और 'दृश्यम 2' का रीमेक है.