Eid-Ul-Fitr 2025: ईद पर अपनों से दूर हैं तो ये मैसेज भेजकर कहें 'ईद मुबारक’

Eid Mubarak: ईद का त्‍योहार मुस्लिम समुदाय के लोगों के बीच काफी मायने रखता है. इसकी तैयारियां काफी दिन पहले से शुरू हो जाती हैं. इस मौके पर अगर आप अपने करीबियों से दूर हैं तो यहां दिए जा रहे कुछ मैसेज भेजकर उन्‍हें ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.
Eid-Ul-Fitr 2025: ईद पर अपनों से दूर हैं तो ये मैसेज भेजकर कहें 'ईद मुबारक’

Eid-Ul-Fitr 2025 Mubarak: मुस्लिम समुदाय के बीच ईद एक ऐसा त्‍योहार है जिसका बेसब्री से वो इंतजार करते हैं. रमजान के महीने के आखिरी दिन चांद का दीदार करने के बाद अगले दिन ईद-उल-फितर (Eid-Ul-Fitr) मनाया जाता है. इसकी तैयारियां काफी दिन पहले से शुरू हो जाती हैं. ईद-उल-फितर को मीठी ईद भी कहा जाता है. इस दिन मुस्लिम समाज के लोग नए कपड़े पहनते हैं और ईद की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा करते हैं. इसके बाद आपस में गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देते हैं. जो लोग एक दूसरे से दूर हैं, वो ईद के मैसेज (Eid-Ul-Fitr 2025 Messages) भेजकर अपनों को मुबार‍कबाद भेजते हैं. आप भी इन संदेशों के जरिए अपनों को ईद मुबारक कह सकते हैं.

ईद का त्योहार आया है,
खुशियां अपने संग लाया है,
खुदा ने दुनिया को महकाया है,
देखो फिर से ईद का त्योहार आया है,
आप सभी को दिल से ईद मुबारक!

ईद लेकर आई है ढेर सारी खुशियां,
आओ इस ईद मिटा दें दिलों की दूरियां,
क्योंकि ईद है खुदा की रहमत का दिन,
इसलिए मुबारक हो आपको ईद उल फितर!

Add Zee Business as a Preferred Source

रात को नया चांद मुबारक,
चांद को चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलन्दी मुबारक,
और आपको हमारी तरफ से ईद मुबारक!

आपकी ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
आपकी राहों में मिले रजा-ए-खुदा,
दुआ है फना हो जाए लब्ज-ए-गम,
आप पर सदा बरसे रहमत-ए-खुदा,
Happy Eid 2025

ईद लेकर आती है ढेर सारी खुशियां,
ईद मिटा देती है इंसान में दुरियां,
ईद है खुदा का एक नायाम तबारोक,
इसीलिए कहते हैं ईद मुबारक!

चांद सा रोशन हो रमजान आपका,
इबादत से भरा हो रोजा आपका,
रोजा और नमाज कबूल हो आपकी,
ईद पर खुदा से यही दुआ है हमारी,
Happy Eid 2025

ज़िन्दगी के हर पल खुशियों से कम न हो,
आप के हर दिन ईद के दिन से कम न हो,
ऐसा ईद का दिन आपको हमेशा नसीब हो!
Happy Eid 2025

आपकी ख्वाहिश हो मंजूर-ए-खुदा,
आपकी राहों में मिले रजा-ए-खुदा,
दुआ है फना हो जाए लब्ज-ए-गम,
आप पर सदा बरसे रहमत-ए-खुदा!
ईद मुबारक!


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6