Earthquake: आपके शहर में आ जाए भूकंप तो क्‍या करेंगे? कैसे बचेगी जान…म्‍यांमार- थाइलैंड में मची तबाही के बाद समझ लें

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया. थाईलैंड में भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. इस भूकंप ने भारी तबाही मचाई है. भूकंप के हालातों में आपको क्‍या करना चाहिए, यहां जानिए.
Earthquake: आपके शहर में आ जाए भूकंप तो क्‍या करेंगे? कैसे बचेगी जान…म्‍यांमार- थाइलैंड में मची तबाही के बाद समझ लें

म्यांमार में शुक्रवार को 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जिसके 12 मिनट बाद ही 6.4 तीव्रता का आफ्टरशॉक महसूस किया गया. थाईलैंड में भी भूकंप के शक्तिशाली झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र सागाइंग शहर से 16 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था और इसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी और इसका केंद्र मांडले शहर के पास था. भूकंप का असर भारत, थाईलैंड, बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में रहा. इस भूकंप ने म्‍यांमार और थाइलैंड, दोनों जगहों पर भारी तबाही मचाई है. म्यांमार में अब तक भूकंप के चलते 13 लोगों की मौत हो गई और 200 लोगों के घायल होने की बात सामने आई है.

वहीं, थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन 30 मंजिला इमारत गिर गई. इस साइट पर 400 लोग काम कर रहे थे जिसमें से 80 लोग लापता हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है. इस बिल्‍डिंग के गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग भागते हुए नजर आ रहे हैं. भूकंप एक प्राकृतिक आपदा है, जो कभी भी और कहीं भी घट सकती है.उन स्थितियों के बीच खुद का बचाव करने के लिए क्‍या करें? भारत सरकार की राष्‍ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (National Disaster Management Authority) की वेबसाइट पर भूकंप के हालातों से बचाव और भूकंप आने पर निपटने के तरीकों के बारे में बताया गया है. यहां समझिए-

आप घर के अंदर हों तो क्‍या करें

Add Zee Business as a Preferred Source
  • भूकंप के झटके शुरू हों, तो धीरे-धीरे कुछ कदम चलकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचें.
  • झटकों के रुकने पर घर में तब तक रहें जब तक कि आप ये सुनिश्चित न कर लें कि घर से बाहर निकलना सुरक्षित है या नहीं.
  • अगर आप घर के अंदर हैं और अचानक भूकंप के तेज झटके महसूस होने लगें तो फौरन जमीन पर झुक जाए, किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के किसी हिस्से के नीचे बैठ जाएं.
  • आपके पास कोई मेज या डेस्क न हो तो अपने चेहरे और सिर को अपने बाजुओं से ढक लें और बिल्डिंग के किसी कोने में झुक कर बैठ जाएं.
  • शीशे, खिड़कियों, दरवाजों और दीवारों या ऐसी कोई चीज जो गिर सकती हो, उससे दूर रहें.
  • अगर आप बेड पर हैं और भूकंप आ जाए तो उस स्थिति में बेड पर ही रहें और सिर पर किसी तकिए से ढककर उसे बचाएं.
  • जब तक भूकंप के झटके न रुकें और बाहर जाना सुरक्षित न हो, तब तक घर के अंदर ही रहें. ज्‍यादातर रिसर्च बताती हैं कि अधिकतर चोटें तब लगती हैं, जब मकान के अंदर मौजूद लोग किसी दूसरी जगह या बाहर जाने का प्रयास करते हैं.
  • किसी दरवाजे से निकलकर बाहर तभी जाएं जब वो दरवाजा आपके निकट हो और आप इस बात को लेकर आश्‍वस्‍त हों कि ये काफी मजबूत और वजन को झेल सकने वाला दरवाजा है.

घर के बाहर होने पर याद रखें

  • अगर आप घर के बाहर हैं और अचानक भूकंप आ जाए तो जहां हैं, वहां से हिलें नहीं.
  • बिल्डिंग, पेड़ों, स्ट्रीट लाइटों और बिजली/टेलीफोन आदि की तारों से दूर रहें.
  • यदि आप किसी खुली जगह पर हों तो वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके न रुक जाएं. सबसे बड़ा खतरा बिल्डिंग के बाहर, निकास द्वारों और इसकी बाहरी दीवारों के पास होता है.
  • याद रहे कि भूकंप से जुड़ी ज्‍यादातर दुर्घटनाएं दीवारों के गिरने, टूटकर गिरने वाले कांच और गिरने वाली वस्तुओं के कारण होती हैं.
  • अगर आप भूकंप के दौरान किसी वाहन में हैं तो जितनी जल्दी संभव हो सुरक्षा के साथ गाड़ी रोकें और गाड़ी में ही रुके रहें.
  • कार को बिल्डिंग, पेड़ों, ओवरपास, बिजली/टेलीफोन आदि की तारों के आसपास या नीचे रोकने से बचें.
  • सावधानी से भूकंप के रुकने के बाद आगे बढ़ें और सड़कों, पुलों, रैम्प से बचें.

हमेशा ये तैयारी करके रखें

भूकंप की स्थिति का कुछ पता नहीं होता है, इसलिए इस आपात स्थिति से बचाव के लिए पहले से कुछ तैयारी रखने की जरूरत होती है. हम सभी को इसको लेकर अलर्ट रहना चाहिए. जानिए कौन सी तैयारी पहले से जरूरी है-

  • घर की छत और नींव में पड़ी दरारों की मरम्‍मत करवाएं.
  • सीलिंग में झूमर, लाइट आदि को सही तरीके से टांगें.
  • दीवार पर शेल्‍फ को सावधानी से कसवाएं और उसमें कोई भारी चीज जरूर रखें.
  • तस्वीर और शीशे आदि को, बिस्तर, सोफा, बेंच या कोच या जहां भी लोग बैठते हैं, उस स्‍थान से दूर रखें.
  • एक इमरजेंसी किट तैयार करें. इस किट में आवश्‍यक दवाएं, कैश, कार्ड, फर्स्‍ट एड का सामान, रस्‍सी, डोरी, थैला, टॉर्च, मोमबत्‍ती और माचिस आदि जरूरी चीजें रखें.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6