&format=webp&quality=medium)
दशहरा, जिसे विजयादशमी भी कहते हैं, भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक है. ये बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है. माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम ने दस सिर वाले रावण का वध किया था. इस त्योहार को देशभर के तमाम हिस्सों में बड़े उत्साह से मनाया जाता है और रावण दहन किया जाता है. लेकिन दिल्ली-NCR में तो कुछ जगह ऐसी हैं जहां बड़े-बड़े वीआईपी रावण दहन देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं. गर आप भी दिल्ली के आसपास रहते हैं या फिर दशहरे के मौके पर किसी कारण से दिल्ली आए हुए हैं तो इन जगहों पर जाकर दशहरे के पर्व को यादगार बना सकते हैं.
ये वो जगह है जहां आज पीएम नरेंद्र मोदी विजयदशमी महोत्सव में रावण के पुतले का दहन करेंगे. इस साल पहलगाम में हुए आतंकी हमलों के विरोध में आतंकियों का पुतला भी यहां जलाया जाएगा. यमुना पार होने वाले इस महोत्सव में सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा वगैरह तमाम हस्तियां मौजूद होंंगी. सुरक्षा के कड़े इंतजाम यहां किए गए हैं.
लाल किला मैदान दिल्ली में दशहरे के सबसे आइकॉनिक स्थलों में से एक है. यहां का रावण दहन समारोह बेहद भव्य और ऐतिहासिक होता है. प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति से लेकर बड़े-बड़े वीआईपी यहां इस मौके पर पहुंचते हैं. लवकुश रामलीला समिति यहां दशहरे मेले का आयोजन करती है. इसे दिल्ली का सबसे पुरानी समिति माना जाता है.
सुभाष मैदान में दशहरा के मौके पर लोगों की खूब भीड़ दिखाई देती है. सुभाष मैदान दिल्ली की सबसे पुरानी जगहों में से एक है. यहां रावण दहन के दौरान तमाम हस्तियां शामिल होती हैं. रामलीला के साथ-साथ यहां पर खाने के स्टॉल्स भी लगाए जाते हैं.
द्वारका का दशहरा आयोजन पिछले कुछ सालों में बेहद लोकप्रिय हुआ है. यहां परिवार बच्चों के साथ पहुंचते हैं और सुरक्षित माहौल में रावण दहन का आनंद लेते हैं. पीएम मोदी भी यहां दशहरे के आयोजन में शामिल हो चुके हैं.
जनकपुरी, पश्चिमी दिल्ली का एक और बड़ा आवासीय क्षेत्र है जहां दशहरे पर शानदार आयोजन होते हैं. यहां की रामलीला और रावण दहन देखने के लिए आस-पास के इलाकों से भी लोग आते हैं. जनकपुरी की रामलीलाएं अपनी विस्तृत झांकियों और नाटकीय प्रस्तुतियों के लिए जानी जाती हैं. यहां भी पुतलों की ऊंचाई और आतिशबाजी का प्रदर्शन बहुत शानदार होता है.
दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर के गुरुग्राम में भी दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. यहां पर 70-80 फीट ऊंचे पुतलों को जलाया जाता है और लोग परिवार समेत यहां आते हैं.
नोएडा का दशहरा आयोजन भी बेहद खास है. यहां हजारों लोग स्टेडियम में इकट्ठा होकर रावण दहन का नज़ारा देखते हैं. खास बात ये है कि यहां आधुनिक लाइटिंग और साउंड इफेक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है. स्टेडियम में दशहरे का भव्य मेला भी लगता है. साथ ही यहां पर रामलीला का मंचन भी किया जाता है.
गाजियाबाद के कविनगर स्थित रामलीला मैदान में 80 फीट ऊंचा रावण का पुतला लगाया गया है, जिसका दहन भव्य अंदाज में होगा.