Diwali Shopping 2025: दिल्‍ली के इन बाजारों में होगी शानदार शॉपिंग! कपड़ों से इलेक्ट्रॉनिक्‍स तक सब सस्‍ते में मिलेगा

अगर आपको दिवाली की शॉपिंग के लिए ऑनलाइन ऑफर्स से ज्‍यादा ऑफलाइन मोलभाव पसंद है, तो दिल्‍ली के कुछ खास बाजार आपके लिए परफेक्‍ट हैं. यहां आपको कपड़ों से लेकर ज्‍वेलरी और इलेक्ट्रॉनिक्‍स तक सब कुछ थोक रेट में मिल जाएगा.
Diwali Shopping 2025: दिल्‍ली के इन बाजारों में होगी शानदार शॉपिंग! कपड़ों से इलेक्ट्रॉनिक्‍स तक सब सस्‍ते में मिलेगा

फेस्टिव सीजन आते ही बाजारों में रौनक बढ़ जाती है और लोगों में जमकर खरीदारी का उत्साह देखने को मिलता है. आजकल भले ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स बेहतरीन डील्स के साथ सब कुछ आपकी उंगलियों पर ले आए हैं, लेकिन आज भी ऐसे कई लोग हैं जिन्हें 'देखकर, छूकर और परखकर' खरीदारी करना ही पसंद आता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं और दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं, तो ये जानकारी आपके बहुत काम की है.

आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे मशहूर बाजारों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर कपड़ों तक, और ज्वेलरी से लेकर घर सजाने के सामान तक, सब कुछ किफायती दामों पर खरीद सकते हैं. तो इस दिवाली अपनी शॉपिंग लिस्ट उठाइए और इन बाजारों को एक्सप्लोर करने निकल पड़िए!

1. सदर बाजार – हर चीज थोक रेट में

दिल्ली का सबसे मशहूर थोक बाजार है सदर बाजार. यहां पर आपको इलेक्ट्रॉनिक्‍स, खिलौने, बर्तन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, गिफ्ट आइटम्‍स और सजावट का पूरा खजाना मिल जाएगा. लेकिन यहां मोलभाव चलता है, अक्‍सर दुकानदार दाम बढ़ाकर बताते हैं. थोड़ा स्मार्ट बार्गेनिंग करें तो सस्‍ते में बढ़िया चीजें मिल सकती हैं.

2. चांदनी चौक कपड़ा मार्केट – कपड़ों और फैब्रिक का हब

अगर आपकी दिवाली लिस्ट में कपड़े, बेडशीट या पर्दे शामिल हैं, तो चांदनी चौक की कपड़ा मार्केट आपके लिए परफेक्‍ट जगह है. यहां सिल्क से लेकर कॉटन तक हर तरह का फैब्रिक थोक रेट पर मिलता है. डिजाइन और क्‍वालिटी दोनों बेहतरीन. अगर आप व्‍यापार के लिए खरीदना चाहते हैं, तो यहां होलसेल डील सबसे फायदेमंद होती है.

3. भागीरथ पैलेस – इलेक्ट्रॉनिक आइटम्‍स का बादशाह बाजार

दिवाली बिना रोशनी और नए इलेक्ट्रॉनिक्स के अधूरी है! अगर आप इस दिवाली अपने घर कोई नया इलेक्ट्रॉनिक आइटम लाना चाहते हैं या घर को जगमगाने के लिए लाइट्स ढूंढ रहे हैं, तो दिल्ली का भागीरथ पैलेस मार्केट ज़रूर जाएं. यहां आपको लाइटिंग डेकोर, झूमर, स्विचबोर्ड, फैन, गार्डन लाइट और अनगिनत इलेक्ट्रॉनिक आइटम्‍स मिल जाएंगे.

4. गाजीपुर मंडी – फूलों की महक में सजी दिवाली

दिवाली पर घरों को फूलों से सजाने की परंपरा है. इस दिन जगह-जगह फूलों की लड़ियां और गुलदस्ते बिकते हैं, लेकिन इनकी डिमांड ज्यादा होने के कारण दाम भी काफी बढ़ जाते हैं. ऐसे में गाजीपुर फूल मंडी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यहां लिली, ऑर्किड, गेंदा, गेरबेरा और सैकड़ों किस्मों के फूल थोक रेट पर मिलते हैं.

5. गांधी नगर मार्केट – कपड़ों का एशियाई पॉवरहाउस

कपड़ों की शॉपिंग के लिए गांधी नगर मार्केट भी एक बेहतरीन जगह है. इसे एशिया के सबसे बड़े कपड़ा बाजारों में से एक माना जाता है, खासकर रेडीमेड गारमेंट्स के लिए. यहां आपको रेडीमेड कपड़े, ट्रिम्स, लेस और तरह-तरह के फैब्रिक्स की दुकानें मिल जाएंगी.

शॉपिंग के दौरान ध्यान रखें ये बातें

  • नकद और डिजिटल दोनों तरह के पेमेंट ऑप्शन रखें.
  • भारी भीड़ में सामान और पर्स पर नजर रखें.
  • बार्गेनिंग करते समय मुस्कराते रहें, इससे दुकानदार ज़्यादा छूट दे सकता है.
  • अगर bulk में खरीद रहे हैं तो रिटर्न पॉलिसी पहले पूछ लें.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6