Diwali 2025: घर की बालकनी को सजाना है तो ये प्‍लांट्स लगाइए, आसपास का प्रदूषण सोखेंगे और घर को बना देंगे 'ऑक्‍सीजोन'

Diwali के मौके पर घर सजाने के साथ-साथ सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है. Delhi-NCR में एयर क्‍वालिटी बिगड़ रही है और प्रदूषण से सांस की समस्याएं बढ़ रही हैं. ऐसे में इन 5 पौधों को घर में लगाने से हवा शुद्ध रहती है, ऑक्सीजन मिलती है और घर का वातावरण स्वच्छ और सुखद बनता है.
Diwali 2025: घर की बालकनी को सजाना है तो ये प्‍लांट्स लगाइए, आसपास का प्रदूषण सोखेंगे और घर को बना देंगे 'ऑक्‍सीजोन'

दिवाली अभी आई भी नहीं है और प्रदूषण से दिल्‍ली-एनसीआर की आबोहवा खराब होने लगी है. दिवाली के बाद हालात और खराब होने की उम्‍मीद है. IMD पहले ही इसको लेकर आगाह कर कर चुका है. दिवाली के मौके पर अगर आप घर को सजा रहे हैं तो अपनी बालकनी को भी प्‍लांट्स से डेकोरेट कर लें. कुछ प्‍लांट्स ऐसे हैं जो आपके घर और आसपास के प्रदूषण को सोखने का काम करते हैं. अगर आप इन पौधों को अपने घर में लगाएंगे तो अपने घर को 'ऑक्सीजोन' बना सकते हैं. यहां जानिए ऐसे 5 प्‍लांट्स के बारे में.

1. पीपल: 24 घंटे ऑक्सीजन का पावरहाउस

पहला नाम आता है पीपल का. आमतौर पर लोग घर में पीपल का पौधा लगाने से कतराते हैं क्योंकि ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है. लेकिन वातावरण के लिहाज से अगर देखें तो पीपल आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. पीपल 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला पेड़ है. आप इसे गमले में लगा सकते हैं. पीपल को गमले में लगाने से इसका आकार लिमिटेड रूप से ही बढ़ता है और इससे किसी तरह का दोष नहीं लगता है और आसपास का वातावरण भी साफ रहता है.

2. नीम: हवा शुद्ध करने वाला औषधीय वृक्ष

नीम का पेड़ भी 20 घंटे से ज़्यादा टाइम तक ऑक्सीजन देने वाला है. अगर आपके घर के आसपास नीम का पेड़ नहीं है तो आप इसे गमले में अपने घर में लगा सकते हैं. नीम आपके घर में आसपास की हवा को प्योरिफाई करने का काम करेगा और प्रदूषण को दूर करेगा. इसके अलावा नीम को मेडिसिनल ट्री माना गया है. इसकी पत्तियों और दातून का इस्तेमाल करके प्रदूषण के स्किन और हेल्थ पर पड़ने वाले नेगेटिव इफ़ेक्ट्स को कंट्रोल किया जा सकता है.

3. तुलसी: हर घर का एयर प्यूरीफायर

तुलसी का पौधा घर-घर में पाया जाता है. अगर ये आपके घर में नहीं लगा है, तो अब इसे गमले में ज़रूर लगा लें. ये पौधा 20 घंटे से भी ज़्यादा टाइम तक ऑक्सीजन देने वाला माना गया है. तुलसी का पौधा कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड और सल्फर डाईऑक्साइड जैसी ज़हरीली गैस भी सोख लेता है. ऐसे में ये पौधा आसपास का वातावरण को प्योरिफाई करने में हेल्पफुल है.

4. मनीप्लांट: लकी भी, प्रदूषण सोखने वाला भी

मनीप्लांट को लेकर मान्यता है कि इसे घर में लगाने से पैसा आता है. लेकिन ये पौधा प्रदूषण को भी सोखने की कैपेसिटी रखता है और हवा को साफ करता है. इसकी स्पेशलिटी ये है कि आप इसे घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर लगा सकते हैं. इस टाइम प्रदूषण के कारण जो हालात बने हुए हैं, ऐसे में ये काफी रिलीफ भरा साबित हो सकता है. इसे घर के बाहर या बालकनी में गमले में और घर के अंदर पानी में लगाया जा सकता है.

5. स्पाइडर प्लांट: इनडोर प्रदूषण का दुश्मन

स्पाइडर प्लांट को भी प्रदूषण को दूर करने के मामले में काफी अच्छा माना जाता है. ये एयर प्यूरीफायर की तरह काम करता है और हवा में मौजूद कार्बन मोनोऑक्साइड, ज़ाइलीन, फॉर्मलाडेहाइड जैसी ज़हरीली चीज़ों को दूर करने का काम करता है. स्पाइडर प्लांट इनडोर प्लांट है, ऐसे में ये घर के अंदर के प्रदूषण को दूर करने का काम करता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6