दिल्ली-एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ बारिश, पूरे हफ्ते 40 के नीचे रहेगा पारा, लेकिन उमस बढ़ाएगी मुसीबत

25 जून से लेकर 1 जुलाई तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. हालांकि इस बीच उमस लोगों की बेचैनी बढ़ाएगी.
दिल्ली-एनसीआर में आज गरज-चमक के साथ बारिश, पूरे हफ्ते 40 के नीचे रहेगा पारा, लेकिन उमस बढ़ाएगी मुसीबत

दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम काफी सुहावना होने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 25 जून से लेकर 1 जुलाई तक मौसम में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. इस बीच बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि उमस से अभी राहत मिलने की संभावना कम है.

आज गरज-चमक के साथ बारिश

हालांकि, इस बारिश का आम आदमी के जीवन पर कोई असर नहीं पड़ेगा, इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से किसी तरह की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है. 25 जून को बारिश के साथ गरज-चमक (Thunderstorm with Rain) का दौर रहने की आशंका है. इस बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी. आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. ह्यूमिडिटी भी अधिक रहेगी, जो अधिकतम 81 प्रतिशत और न्यूनतम 75 प्रतिशत रहने की संभावना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

30 जून तक लगातार बारिश के आसार

26 जून को सुबह के समय के लिए मौसम विभाग ने खासतौर पर चेतावनी जारी की है. जिसमें तेज बारिश, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. इसके बाद 27 से 30 जून तक लगातार बारिश के आसार हैं. 27 और 29 जून को फिर से गरज-चमक के साथ बारिश होगी, वहीं 28 और 30 जून को बादलों से घिरे आकाश के बीच मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान 33-34 डिग्री अधिकतम और 26-27 डिग्री न्यूनतम के बीच बना रहेगा.

1 जुलाई को ऐसा ही रहेगा मौसम

1 जुलाई को भी मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं दिख रहा. गरज-चमक के साथ बारिश या बौछारें हो सकती हैं. इस बीच 85 प्रतिशत तक की नमी बनी रहेगी. हालांकि मौसम का मिजाज सुहावना रहेगा, लेकिन हवा में नमी की अधिकता के कारण उमस काफी बनी रहेगी, जिससे लोग परेशान रह सकते हैं. दिनभर बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर होने वाली बारिश से गर्मी से कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन उमस से निजात मिलने में अभी समय लगेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6