&format=webp&quality=medium)
कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि नए साल पर ठंड सबकी हालत खराब करने वाली है. आज यानी कि 28 दिसंबर की सुबह दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे के साथ हुई है. कोहरा होने का साथ पारा काफी ज्यादा गिर जाने से ठंड बढ़ गई है.यहां 28 दिसंबर सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.जबकि न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना जताई गई है. लेकिन गिरते पारा के बीच अभी एक्यूआई का लेविल टेंशन दे रहा है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है. इसमें घने कोहरे, शीतलहर जैसी स्थितियों और स्वास्थ्य पर बढ़ते खतरे को लेकर विशेष चेतावनी दी गई है.आपको बता दें कि मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) की एक श्रृंखला एक्टिव है, जो प्रदूषण के स्तर को कम होने से रोक रही है.वैसे तापमान में और गिरावट तथा हवा की रफ़्तार में कमी से अगले कुछ दिनों तक स्थिति और बिगड़ सकती है.
यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR में प्रदूषण के साथ कोहरे की एंट्री: AQI 400 के पार, आने वाले दिनों में हालात और बिगड़ेंगे?
दिल्ली और एनसीआर में एक बार फिर प्रदूषण की मार जनता पर भारी पड़ रही है. रविवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी का नज़ारा ऐसे दिखाई दिया, मानो शहर स्मॉग की मोटी चादर में लिपट गया हो. हवा में धुंध, सड़क पर कम दृश्यता और सांस लेने में दिक्कत, ये परेशानीअब आम हो चुकी है, लेकिन हालात लगातार और गंभीर होते जा रहे हैं.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह करीब 6:05 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 391 पर दर्ज किया गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है. फिलहाल शहर में कुल 40 सक्रिय एयर मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 39 के डेटा मौजूद होने पर पाया गया कि 20 स्टेशनों ने हवा की गुणवत्ता को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया है. यानी कि जिन इलाकों में लोग रोजाना हजारों की संख्या में आवाजाही करते हैं, वहां हवा सांस लेने तक लायक नहीं बची.
दिल्ली के सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाकों में आनंद विहार सबसे ऊपर रहा, जहां AQI 445 दर्ज किया गया. शादिपुर में 443, वजीरपुर में 443, जहांगीरपुरी में 430, और चांदनी चौक में 415 रिकॉर्ड हुआ. वहीं आईटीओ जैसे बेहद व्यस्त और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में भी AQI 402 नापा गया, जो ‘गंभीर’ की ही श्रेणी में आता है. इसके उलट द्वारका स्थित NSIT स्टेशन पर AQI 214 दर्ज किया गया, जो बाकी ज़ोन की तुलना में थोड़ा बेहतर माना जा सकता है, लेकिन फिर भी ‘मध्यम से खराब’ श्रेणी में आता है.
दिल्ली के साथ–साथ नोएडा में भी हवा की हालत चिंताजनक हैय नोएडा में AQI ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज हुआ और कई क्षेत्रों में यह 415 तक पहुंच गया.तो इससे साफ है कि एनसीआर के बड़े हिस्से में प्रदूषण का स्तर एक समान रूप से खतरनाक बना हुआ है.
वैसे आपको बता दें कि शनिवार को भी राजधानी में प्रदूषण का स्तर दिनभर बिगड़ता रहा है. हालांकि शाम 4 बजे AQI 385 था, जो रात 10 बजे तक बढ़कर 391 पहुंच गया. लगातार गिरते तापमान, धीमी हवा और धुंध की वजह से जहरीले कण वातावरण में फंसे रहते हैं, जिससे हवा की गुणवत्ता जल्दी सुधरने के कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहे.
यह भी पढ़ें: दिल्ली-एनसीआर में गहराया स्मॉग का संकट, धुंध की वजह से विजिबिलिटी हुई शून्य,जहरीली धुंध से सांस लेना हुआ मुश्किल
IMD ने सलाह दी है कि सुबह–शाम की धुंध के समय बेवजह बाहर न निकलें, मास्क का उपयोग करें, अस्थमा, दिल और फेफड़े के मरीज विशेष सतर्क रहें, और फिलहाल साफ दिखाई दे रहा है,दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत अभी दूर-दूर तक नज़र नहीं आ रही.(input:ians)
दिल्ली–एनसीआर ठंड और प्रदूषण से जुड़े FAQs
Q1. दिल्ली–एनसीआर में AQI कितना दर्ज किया गया?
AQI कई जगहों पर 400 से ऊपर रिकॉर्ड हुआ है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है.
Q2. सबसे प्रभावित क्षेत्र कौन–से हैं?
आनंद विहार (445), शादिपुर (443), वजीरपुर (443), जहांगीरपुरी (430) और ITO (402) सबसे प्रदूषित ज़ोन रहे.
Q3. ठंड कितनी बढ़ने वाली है?
IMD के अनुसार 5–8°C न्यूनतम और 21–23°C अधिकतम तापमान रह सकता है, साथ ही घने कोहरे की चेतावनी जारी है.
Q4. स्मॉग और ठंड से स्वास्थ्य पर क्या असर?
सांस लेने में दिक्कत, अस्थमा, दिल के मरीजों एवं बुजुर्गों के लिए प्रदूषण गंभीर खतरा बन सकता है.
Q5. क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
मास्क पहनें, सुबह–शाम बाहर न निकलें, घर के अंदर वेंटिलेशन रखें और एयर प्यूरीफायर/गरम पानी का उपयोग करें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें