&format=webp&quality=medium)
दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से बनी गंभीर वायु प्रदूषण की स्थिति के बीच मंगलवार सुबह लोगों को थोड़ी राहत मिलती दिखाई दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तेज सतही हवाओं ने हवा में मौजूद प्रदूषक कणों को फैलाने में मदद की, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में हल्का सुधार दर्ज किया गया. लंबे टाइम से दिल्ली और आसपास के इलाकों में पॉल्यूशन ‘बहुत खराब’ से लेकर ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ था, लेकिन मंगलवार को कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 300 के नीचे आता दिखा है.
एयर की स्पीड बढ़ने से पॉल्यूशन कण ऊपरी वायुमंडल में फैल गए, जिसका सीधा असर एयर क्वालिटी पर पड़ा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-62 में AQI 255 दर्ज किया गया, जबकि सेक्टर-125 में यह 313 और सेक्टर-116 में 307 रहा है. हालांकि कुछ इलाकों में स्थिति अब भी ‘बहुत खराब’ बनी हुई है, लेकिन सोमवार की तुलना में कुल मिलाकर हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार जरूर देखने को मिला.
दिल्ली की बात करें तो राजधानी के कई इलाकों में भी AQI 300 के नीचे दर्ज किया गया. मौजूद आंकड़ों के अनुसार पुसा में AQI 270, शादीपुर में 239, विवेक विहार में 323, वजीरपुर में 320 और आरके पुरम में 313 रिकॉर्ड किया गया. वैसे विशेषज्ञों का कहना है कि अगर हवाओं की यही रफ्तार बनी रही तो प्रदूषण में कुछ और कमी आ सकती है, लेकिन जैसे ही हवाएं थमीं, स्थिति फिर से बिगड़ने की आशंका रहेगी.
मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर कोहरे की चेतावनी भी जारी की है. IMD के अनुसार 9 दिसंबर को हल्की धुंध छाई रह सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह के समय हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच रह सकती है.
10 दिसंबर को भी शैलो फॉग यानी हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है. इस दिन अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं 11 दिसंबर को घने कोहरे की आशंका जताई गई है और न्यूनतम तापमान गिरकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने बताया है कि सुबह के समय विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना है.
विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल तेज हवाओं ने प्रदूषण से मामूली राहत जरूर दी है, लेकिन सर्दियों में कोहरे और हवा की रफ्तार कम होने से एक बार फिर AQI के बढ़ने का खतरा बना रहेगा.तो ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने, मास्क का इस्तेमाल करने और बेहद प्रदूषित इलाकों में अनावश्यक बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जा रही है.
5 अहम FAQs
तेज सतही हवाओं के कारण प्रदूषक कण फैल गए, जिससे AQI में मामूली गिरावट आई.
कई इलाकों में AQI 300 के नीचे आया है, लेकिन कुछ जगह अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में है.
मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर से हल्का और 11 दिसंबर से घना कोहरा छाने की संभावना है.
हां, सुबह के समय दृश्यता कम होने से सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है.
हवाएं धीमी पड़ते ही प्रदूषण दोबारा बढ़ने की संभावना बनी हुई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें