दिल्ली-NCR में प्रदूषण का 'रेड अलर्ट', कई जगह AQI हुआ 400 के पार, क्या आपके इलाके की हवा भी है जानलेवा? तुरंत देखें लिस्ट

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वालिटी बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है. कई इलाकों में एक्यूआई 400 के करीब दर्ज किया गया है. ठंडी और धीमी हवाओं के कारण प्रदूषण सतह पर जमा हो रहा है, जिससे लोगों में सांस और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण का 'रेड अलर्ट', कई जगह AQI हुआ 400 के पार, क्या आपके इलाके की हवा भी है जानलेवा? तुरंत देखें लिस्ट

दिल्ली-एनसीआर में इस समय हवा की क्वालिटी तेजी से बिगड़ रही है और प्रदूषण ने एक बार फिर से खतरनाक स्तर पार कर लिया है.AQI कई इलाकों में 400 के करीब पहुंच गया, जिससे हालात “गंभीर” श्रेणी में आ गए हैं. लेकिन इसके साथ ही मौसम में ठंडक काफी हो चुकी है. ही हां दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विभाग (आईएमडी) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार आने वाले सात दिनों तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि सुबह-शाम की ठंडी हवाएं सर्दी के एहसास को और तेज कर रही हैं.

कितना पुहंचा पारा

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान फिलहाल 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जो अगले एक सप्ताह तक इसी स्तर पर रहेगा. ठंडी हवाएं सुबह और शाम के समय सर्दी का अहसास बढ़ा रही हैं, लेकिन इसी के साथ हवा में नमी और कोहरे का मिश्रण स्मॉग का रूप ले रहा है.फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिसके चलते प्रदूषक तत्वों के बैठने की प्रक्रिया और तेज हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कहां है सबसे ज्यादा हवा खराब

बारिश की संभावना फिलहाल नहीं है और मौसम पूरी तरह 'फॉग' यानी कोहरे की स्थिति के साथ बना रहेगा. सर्दी के साथ-साथ हवा की गुणवत्ता तेजी से बिगड़ती जा रही है. दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के बड़े हिस्सों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की मॉनिटरिंग के मुताबिक दिल्ली के कई स्टेशनों पर एक्यूआई 'गंभीर' स्तर यानी 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया. अलिपुर (355), आनंद विहार (359), अशोक विहार (363), बवाना (403), बुराड़ी (376) और करणी सिंह शूटिंग रेंज (342) जैसे कई इलाकों में हवा की स्थिति बेहद खराब है.

अब तक कितनी बार हुई नोटबंदी? पीएम मोदी से पहले इस दिग्गज प्रधानमंत्री ने भी किया था ये हैरतअंगेज काम, जानकर रह जाएंगे हैरान!

नोएडा-गाजियाबाद का हाल

इसी तरह, नोएडा और गाजियाबाद में भी हवा की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. गाजियाबाद के वसुंधरा में एक्यूआई 368, लोनी में 336, इंदिरापुरम में 271 और संजय नगर में 269 रिकॉर्ड किया गया. वहीं, नोएडा में सेक्टर-125 में 328, सेक्टर-62 में 323, सेक्टर-1 में 326 और सेक्टर-116 में 333 का स्तर दर्ज किया गया. इन सभी इलाकों की हवा “बहुत खराब” से “गंभीर” श्रेणी में पहुंच चुकी है.

पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, तापमान गिरने के कारण हवा भारी हो जाती है और उसकी गति कम हो जाती है. ऐसे में प्रदूषक तत्व ऊपर नहीं जा पाते और जमीन के करीब जमा हो जाते हैं. इस समय दिल्ली-एनसीआर में हवा की औसत गति 3 से 5 किलोमीटर प्रति घंटे के बीच है, जो प्रदूषण को फैलाने के लिए पर्याप्त नहीं है.इसके अलावा, खेतों में पराली जलाने, निर्माण कार्यों और वाहनों से निकलने वाले धुएं ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है.

किन बातों का रखना है ध्यान

फिलहाल लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलने से बचें, विशेष रूप से बुजुर्ग, बच्चे और अस्थमा या हृदय रोग से पीड़ित लोग.इसके साथ ही डॉक्टरों ने मास्क का इस्तेमाल करने, एयर प्यूरीफायर लगाने और घर के अंदर पौधों का उपयोग बढ़ाने की सलाह दी है ताकि वायु की गुणवत्ता कुछ हद तक सुधारी जा सके.

दिल्ली सरकार ने भी प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कई सख्त उपाय लागू किए हैं. इनमें निर्माण कार्यों पर रोक, डीजल जनरेटर के उपयोग पर प्रतिबंध, पानी का छिड़काव और सड़कों की सफाई बढ़ाना शामिल है.हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक हवा की गति तेज नहीं होगी या बारिश नहीं होगी, तब तक राहत मिलना मुश्किल है.

Wife के साथ पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में डालें ₹4,00,000, फिर मुनाफे की होगी बारिश,कमाई का देखें फुल कैलकुलेशन

प्रदूषण बना हुआ है संकट

वर्तमान स्थिति को देखते हुए, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण अब एक मौसमी संकट बन चुका है. हर सर्दी में एक्यूआई “गंभीर” श्रेणी में पहुंच जाता है और हवा जहरीली हो जाती है. यह न सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य के लिए बल्कि बच्चों की आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है. जब तक सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक “सांस लेना” हर सर्दी में और मुश्किल होता जाएगा.

5 FAQs

1. दिल्ली-एनसीआर में एक्यूआई (AQI) कितना दर्ज किया गया है?
दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 350 से 400 के बीच रिकॉर्ड किया गया है, जो “गंभीर” श्रेणी में आता है.

2. हवा की गुणवत्ता खराब होने के मुख्य कारण क्या हैं?
धीमी हवा की गति, तापमान में गिरावट, वाहनों का धुआं, पराली जलाना और निर्माण कार्य प्रदूषण के प्रमुख कारण हैं.

3. किन लोगों को प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा है?
बुजुर्ग, बच्चे, अस्थमा और हृदय रोगी लोगों को प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा होता है.

4. स्वास्थ्य विशेषज्ञ क्या सलाह दे रहे हैं?
डॉक्टरों ने सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने, मास्क पहनने, एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल करने और घर में पौधे लगाने की सलाह दी है.

5. क्या सरकार ने कोई कदम उठाया है?
हाँ, दिल्ली सरकार ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत निर्माण कार्यों पर रोक, पानी का छिड़काव और डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध जैसे कदम उठाए हैं.