&format=webp&quality=medium)
दीपावली के त्योहार के बाद एक बार फिर से दिल्ली की हवा एक बार फिर गंभीर प्रदूषण की ओर बढ़ गई है. राजधानी के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है. तो इसके चलते लोगों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां अपनाना जरूरी हो गया हैय
दिल्ली का AQI
सोमवार की रात दीपावली पर बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़े गए. रात लगभग 11 बजे दिल्ली का AQI 596 तक पहुंच गया था, जो ‘गंभीर’ स्तर के करीब है. मंगलवार सुबह भी स्थिति में कोई सुधार नहीं आया और AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया.केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, भारी आतिशबाजी और मौसम संबंधी स्थिर परिस्थितियों के कारण प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब हो गई है.
IMD ने शेयर किया अपडेट
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली और एनसीआर में तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. सुबह हल्का कोहरा भी देखा गया, लेकिन दोपहर तक मौसम शुष्क रहेगा और हल्की धूप निकलने की संभावना है. हालांकि अगले दो दिनों में हवा की गुणवत्ता और बिगड़ सकती है. स्थिर हवाएं, तापमान में गिरावट और स्थानीय प्रदूषण इसके मुख्य कारण बताए जा रहे हैं.
स्थिति को देखते हुए, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का दूसरा चरण तुरंत लागू कर दिया है. इसके तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्डों और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) को सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. IMD ने बताया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रदूषण नियंत्रण के लिए नियमित समीक्षा बैठकें होंगी.
दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की समस्या बढ़ेगी
विशेषज्ञों के अनुसार, दीपावली के समय भारी आतिशबाजी, वाहनों से निकलने वाला धुआं और पराली जलाना प्रदूषण संकट को और गहरा कर रहे हैं इसके कारण सर्दियों में दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की समस्या और बढ़ सकती है,तो इसलिए क्षेत्रीय सहयोग और सही कदम उठाना बेहद जरूरी है.
सामान्य नागरिकों के लिए भी कुछ सावधानियां अपनाना जरूरी हैं. बाहर जाते समय मास्क पहनें, बच्चों और बुजुर्गों को लंबे समय तक बाहर रहने से बचाएं और शारीरिक गतिविधियों को कम करें, घर में एयर प्यूरीफायर या कमरे में हवा को साफ रखने के साधन इस्तेमाल करने की सलाह दी जा रही है.
इस स्थिति के कारण स्कूल और अन्य सार्वजनिक संस्थानों को भी सतर्क रहने और प्रदूषण के स्तर के अनुसार निर्देश जारी करने की संभावना ह.। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लोग आतिशबाजी और पराली जलाने जैसी गतिविधियों में सावधानी नहीं बरतेंगे, तो आने वाले दिनों में प्रदूषण और गंभीर हो सकता है.
हेल्थ का रखना होगा ध्यान
इस तरह, दीपावली के बाद दिल्ली की हवा गंभीर स्तर पर पहुंच चुकी है. लोगों को स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जरूरी सावधानियां बरतनी होंगी, वहीं प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहे हैं.आने वाले दो-तीन दिनों में हवा की गुणवत्ता पर नजर रखना और समय पर सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है.
5 FAQs
Q1-दीपावली के बाद दिल्ली का AQI क्यों बढ़ गया?
A-भारी आतिशबाजी, वाहनों से धुआं और पराली जलाने के कारण हवा में प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ा.
Q2-AQI 400 का क्या मतलब है?
A-यह ‘गंभीर’ श्रेणी है, जिससे सभी लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है.
Q3-सरकारी उपाय क्या किए जा रहे हैं?
A-वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने GRAP के दूसरे चरण को लागू किया है, जिसमें निगरानी और कार्रवाई सख्त की जा रही है.
Q4-सामान्य नागरिक क्या सावधानी बरत सकते हैं?
A-मास्क पहनें, बच्चों और बुजुर्गों को लंबे समय तक बाहर न रहने दें और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें.
Q5-आने वाले दिनों में हवा की स्थिति कैसी रहेगी?
A-मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में प्रदूषण और बढ़ सकता है, इसलिए सतर्क रहना जरूरी है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)