आज 28 अक्टूबर की शाम/रात के दौरान चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपट्टनम और कलिंगपट्टनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की प्रबल संभावना है. इस दौरान 110 किमी प्रति घंटे तक की हवाएं चल सकती हैं. वहीं कुछ राज्यों में आज मूसलाधार बारिश के आसार हैं.