&format=webp&quality=medium)
क्रिसमस सिर्फ ईसाई धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि अब हर किसी के लिए खुशियों और अपनेपन का त्योहार बन गया है. इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, परिवार और ऑफिस के Colleagues को गिफ्ट देकर खुशियां बांटते हैं. अगर आप भी इस बार अपने ऑफिस में Secret Santa बनकर सबको हैरान करना चाहते हैं, तो इन गिफ्ट आइडियाज को अपनाकर आप सबके सबके फेवरेट बन सकते हैं.
अगर किसी को मीठा खाना पसंद है, तो इस क्रिसमस पर उसके लिए खुद के हाथों से केक बनाएं. इंटरनेट पर केक की तरह-तरह की रेसिपीज़ आसानी से मिल जाएंगी. अचानक से Happy Christmas लिखा हुआ केक जब उन्हें मिलेगा, तो उनका दिन बन जाएगा.
पौधे पॉजिटिविटी और ताजगी लाते हैं. आप अपने खास दोस्त या Colleague को इनडोर या आउटडोर पौधा गिफ्ट कर सकते हैं. मार्केट में हर तरह के पौधे आसानी से मिलते हैं और ऑनलाइन ऑर्डर भी किए जा सकते हैं.
जो लोग पढ़ने के शौकीन हैं, उनके लिए किताब से बढ़िया गिफ्ट कुछ नहीं. उनके इंटरेस्ट के हिसाब से किताब चुनें और उन्हें भेजें. Secret Santa के रूप में ये गिफ्ट उन्हें बहुत पसंद आएगा और यादगार रहेगा.
अगर आप अपनी महिला कुलीग को गिफ्ट देना चाहते हैं, तो मेकअप और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का हैंपर तैयार करें. ये गिफ्ट हर महिला को पसंद आएगा और इसे पर्सनल टच देने के लिए आप छोटे नोट्स भी जोड़ सकते हैं.
पर्सनलाइज्ड नोटबुक, पेन सेट जैसे गिफ्ट भी ऑफिस में हमेशा काम आएंगे और लोग बहुत पसंद भी करेंगे. इसके अलावा आप Small gadgets जैसे mini fan, USB heater, quirky mouse pad या cable organizer वगैरह भी गिफ्ट में दे सकते हैं.
Q1: Secret Santa के लिए बजट कितना रखें?
A1: बजट 300-1000 रुपए के बीच रखें, ताकि गिफ्ट thoughtful और affordable दोनों लगे.
Q2: क्या DIY गिफ्ट अच्छा लगता है?
A2: हां, DIY गिफ्ट ज्यादा personal और memorable होते हैं.
Q3: Secret Santa गिफ्ट में क्या Avoid करें?
A3: बहुत महंगे या overly personal गिफ्ट, या जो किसी की belief को offend कर सकते हों, उन्हें avoid करें.
Q4: Online गिफ्ट ऑर्डर करना सुरक्षित है?
A4: हां, trusted sites और local delivery का इस्तेमाल करें ताकि समय पर गिफ्ट पहुंचे.