इस दिन से शुरू होगी उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा, अब तक 19 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है. चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से अधिक यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. केदारनाथ के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है. 
इस दिन से शुरू होगी उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा, अब तक 19 लाख से ज्‍यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है. इस यात्रा के शुरू होने से पहले ही लाखों यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. जानकारी के अनुसार, चारधाम यात्रा के लिए अब तक 19 लाख से अधिक यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के लिए 3-3 लाख से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है, जबकि केदारनाथ के लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन हुआ है. बता दें कि उत्तराखंड की चारधाम यात्रा 30 अप्रैल, 2025 को शुरू होने जा रही है. इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे. केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई को खुलेंगे.

सबसे ज्‍यादा रजिस्‍ट्रेशन केदारनाथ के लिए

केदारनाथ के लिए अब तक लगभग 6 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है. इसके अलावा, बदरीनाथ धाम के लिए 5 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है. इतना ही नहीं, हेमकुंड साहिब जाने के लिए भी 32 हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है. चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से ही उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रजिस्ट्रेशन कराएं और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि यात्रा सुचारू रूप से संपन्न हो सके.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

सीएम पुष्‍कर सिंह धामी ले रहे हैं तैयारियों का जायजा

इस बीच, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद नियमित तौर पर चारधाम की तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. सीएम धामी ने बीते दिनों देहरादून में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में चारधाम यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया था. उन्होंने बताया था, "हमारा लक्ष्य है कि उत्तराखंड आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु को बिना किसी परेशानी के चारधाम के दर्शन कराए जाएं. इसके लिए यात्रा से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है."

मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है. इस यात्रा को और सरल बनाने के लिए अगर कोई अतिरिक्त कार्य करने की आवश्यकता होगी, तो उसे तत्काल पूरा किया जाएगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कमी न रहे और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव प्रदान किया जाए.

आप भी यहां से करा सकते हैं रजिस्‍ट्रेशन

अगर आप भी उत्‍तराखंड की चारधाम यात्रा करना चाहते हैं तो https://registrationtouristcare.uk.gov.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं. चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करते समय, यात्री अपनी यात्रा की जानकारी भर सकते हैं, जिसमें चारों धामों के अलावा हेमकुंड साहिब की यात्रा शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा यदि कोई यात्री पहले से केवल दो धामों के लिए पंजीकरण करवा चुका है, लेकिन बाद में बाकी दो धामों की यात्रा करना चाहता है, तो वो वेब पोर्टल पर अपनी जानकारी को अपडेट भी कर सकता है. केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्‍टर बुकिंग आप IRCTC हेली यात्रा वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से बुक कर सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6