Akshaya Tritiya 2025: बस गोल्ड ही नहीं, स्कूटर और प्रॉपर्टी पर भी मिल रहा डिस्काउंट, जानें कहां-कहां हैं ऑफर्स

आज अक्षय तृतीया के मौके पर अगर आप भी खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपकी पॉकेट के हिसाब से भी ये काफी अच्‍छा मौका है क्‍योंकि आज गोल्‍ड से लेकर व्‍हीकल, प्रॉपर्टी और ई-कॉमर्स तक, ढेरों ऑफर्स और डिस्‍काउंट दिए जा रहे हैं. 
Akshaya Tritiya 2025: बस गोल्ड ही नहीं, स्कूटर और प्रॉपर्टी पर भी मिल रहा डिस्काउंट, जानें कहां-कहां हैं ऑफर्स

आज 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया का त्‍योहार मनाया जा रहा है. इस दिन को बेहद शुभ माना गया है. अक्षय तृतीया के दिन लोग सोना, चांदी, प्रॉपर्टी, वाहन से लेकर तमाम चीजों की खरीदारी करते हैं. माना जाता है कि आज के दिन जो भी काम किया जाता है, उसका कभी क्षय नहीं होता. मतलब उन चीजों की घर में कभी कोई कमी नहीं होती. इसलिए इस दिन को अक्षय तृतीया कहा जाता है. आज इस मौके पर अगर आप भी खरीदारी करने के बारे में सोच रहे हैं तो ये आपकी पॉकेट के हिसाब से भी ये काफी अच्‍छा मौका है क्‍योंकि आज गोल्‍ड से लेकर व्‍हीकल, प्रॉपर्टी और ई-कॉमर्स तक, ढेरों ऑफर्स और डिस्‍काउंट दिए जा रहे हैं.

घट गए सोने के दाम

सोना खरीदने वालों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि आज अक्षय तृतीया के मौके पर सोना सस्‍ता हो गया है. सोना लाइफ हाई जो करीब 1 लाख था, वो अब घटकर 95 हजार के करीब पहुंच गया है. ऐसे में आज सोने की अच्‍छी-खासी खरीदारी की उम्‍मीद है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज्‍वैलरी सेक्‍टर में ऑफर्स की बरसात

आज अक्षय तृतीया पर ज्‍वैलरी सेक्‍टर में भी ऑफर्स की बरसात हो रही है. तनिष्क और कल्याण ज्वैलर्स मेकिंग चार्जेज पर 20 -50 % तक की छूट दे रहे हैं. कल्याण ज्वैलर्स ने इंस्टमार्ट के साथ की डिलीवरी के लिए पार्टनरशिप भी की है. वहीं Caratlane से खरीदारी करने पर फ्री गोल्ड और सिल्वर कॉइन का ऑफर दिया गया है. अन्य ज्वैलर्स ने भी मेकिंग चार्जेज पर भारी डिस्काउंट दिए हैं.

डिजिटल गोल्‍ड पर भी ऑफर्स

फिजिकल गोल्‍ड के अलावा आज डिजिटल गोल्‍ड खरीदने पर भी आपको अच्‍छा खासा ऑफर मिलेगा. इसके लिए BharatPe ने गोल्ड महोत्सव लॉन्‍च किया है. Jio financial ने Jio Gold 24k days को लॉन्‍च किया है. वहीं PayTm इस मौके पर गोल्डन रश स्पेशल कैम्पेन लेकर आया है. डिजिटल गोल्ड खरीद पर एक्स्ट्रा गोल्ड और कूपन जैसे ऑफर्स भी मौजूद हैं.

ऑटो से लेकर रियल एस्टेट और ई-कॉमर्स तक ऑफर्स

  • Ola Electric का 72-Hour Electric Rush, 40000 तक का डिस्काउंट घोषित किया. फ्री एक्सटेंटेड वारंटी और कई शहरों में सेम डे डिलीवरी भी.
  • प्रॉपर्टी खरीद पर डिस्काउंट कैश बैक और Assured गिफ्ट के ऑफर्स दिए जा रहे हैं.
  • ट्रैवल व हॉस्पिटैलिटी पर भी बेहतर डील्स दी जा रही हैं. मेक माय ट्रिप पर इस मौके पर बुकिंग्स पर 35 % तक डिस्काउंट दे रहा है.
  • फ्लिपकार्ट अमेज़न जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर भी कई कैटेगरीज में डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.


  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6