YOUTUBE बना ब्‍यूटी एडवाइजर, Google की रिपोर्ट में रोचक खुलासा

भारत में अलग-अलग विषयों पर ऑनलाइन सर्च तेजी से बढ़ रहा है, वह भी खासकर नॉन मेट्रो शहरों में. गूगल (Google) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्‍योरेंस (BFSI) को लेकर किए गए 61 फीसदी सर्च नॉन मेट्रो शहरों से है.
YOUTUBE बना ब्‍यूटी एडवाइजर, Google की रिपोर्ट में रोचक खुलासा

भारत में YouTube पर ब्‍यूटी वीडियो सबसे ज्‍यादा देखा जा रहा है. (YouTube)

भारत में अलग-अलग विषयों पर ऑनलाइन सर्च तेजी से बढ़ रहा है, वह भी खासकर नॉन मेट्रो शहरों में. गूगल (Google) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्‍योरेंस (BFSI) को लेकर किए गए 61 फीसदी सर्च नॉन मेट्रो शहरों से है. वीडियो सर्च का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है. इसके साथ ही विभिन्‍न भारतीय भाषाओं में सर्च का वॉल्‍यूम भी तेजी पकड़ रहा है. Google की इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि YouTube नया ब्‍यूटी एडवाइजर बन गया है. भारत में YouTube पर ब्‍यूटी वीडियो सबसे ज्‍यादा देखा जा रहा है.

2020 तक 500 मिलीयन वीडियो ऑडियंस होंगे
अनुमान के तौर पर भारत में 2020 तक 500 मिलीयन ऑनलाइन वीडियो ऑडियंस हो जाएंगे. इंडियन एक्‍सप्रेस की खबर में बताया गया है कि 2018 में साइंस वीडियो के साथ-साथ रुचि वाले वीडियो को देखने का समय (Watch Time) तिगुना हो चुका है.

मेट्रो Vs नॉन मेट्रो
Google की रिपोर्ट में बताया गया है कि हेल्‍थ इंश्‍योरेंस, लोन आदि के बारे में मेट्रो शहरों के मुकाबले नॉन मेट्रो शहर के लोग ज्‍यादा जानना चाहते हैं. उनका प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है. टेबल देखें:

Add Zee Business as a Preferred Source
नॉन मेट्रो सर्चसाल दर साल बढ़ोतरी
हेल्‍थ इंश्‍योरेंस59%78%
पर्सनल लोन57%109%
लाइफ इंश्‍योरेंस61%43%
म्‍यूचुअल फंड59%61%

गैर अंग्रेजी भाषी ज्‍यादा कर रहे सर्च
रिपोर्ट में एक रोचक तथ्‍य यह भी है कि गैर अंग्रेजी भाषी भारतीयों की संख्‍या इंटरनेट पर सर्च करने के मामले में तेजी से बढ़ रही है. अनुमान के तौर पर 10 में से 9 यूजर गैर अंग्रेजी भाषी हैं. वे गूगल पर अपनी क्षेत्रीय भाषा में किसी वीडियो, म्‍यूजिक या न्‍यूज के बारे में सर्च करते हैं.

यू टयूब ब्‍यूटी एडवाइजर
Google की रिपोर्ट में बताया गया है कि 2018 में YouTube पर भारत में ब्‍यूटी टिप्‍स के वीडियो को देखने का समय (Watch Time) दोगुना हो चुका है. इसमें 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

इन भाषाओं में ज्‍यादा सर्च
10 में 9 नए इंटरनेट यूजर क्षेत्रीय भारतीय भाषा में सर्च करते हैं. इन भाषाओं में हिन्‍दी, गुजराती, बंगाली, मराठी, कन्‍नड, तमिल, तेलुगु, मलयालम और पंजाबी में सर्च बढ़ा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6