दुनिया के सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ आया ये पहला फोन! कैमरा, दमदार बैटरी और कितनी है कीमत?

Xiaomi 17 Series: इस सीरीज को दुनिया के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (Snapdragon 8 Elite Gen 5) फ्लैगशिप चिपसेट से लैस किया गया है, जो परफॉरमेंस, गेमिंग और AI कैपेबिलिटीज को एक नए लेवल पर ले जाएगा. चेक करें कीमत और स्पेसिफिकेशंस.
दुनिया के सबसे पावरफुल चिपसेट के साथ आया ये पहला फोन! कैमरा, दमदार बैटरी और कितनी है कीमत?

Xiaomi 17 Series: शाओमी ने अपनी मच-अवेटेड फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज को मार्केट में धमाकेदार तरीके से लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में Xiaomi 17, Xiaomi 17 Pro और सबसे पावरफुल Xiaomi 17 Pro Max जैसे तीन शानदार मॉडल शामिल हैं. इन सभी स्मार्टफोन्स को क्वालकॉम के लेटेस्ट और दुनिया के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 (Snapdragon 8 Elite Gen 5) फ्लैगशिप चिपसेट से लैस किया गया है, जो परफॉरमेंस, गेमिंग और AI कैपेबिलिटीज को एक नए लेवल पर ले जाएगा.

Xiaomi 17 Pro Max: कीमत और बेमिसाल फीचर्स

Xiaomi 17 Pro Max इस सीरीज का किंगपिन है, जिसमें आपको मिलेगा बेजोड़ परफॉरमेंस और प्रीमियम एक्सपीरियंस.

Add Zee Business as a Preferred Source

कीमत (चीनी मार्केट में)

  • 12GB + 512GB: CNY 5,999 (लगभग ₹74,700)
  • 16GB + 512GB: CNY 6,299 (लगभग ₹78,500)
  • 16GB + 1TB: CNY 6,999 (लगभग ₹87,200)

Xiaomi 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.9 इंच का शानदार 2K डिस्प्ले, साथ ही बैक पैनल पर एक इनोवेटिव M10 सेकेंडरी स्क्रीन, जो अलार्म, AI पोर्ट्रेट और कैमरा प्रीव्यू जैसे स्मार्ट फीचर्स के साथ आती है.
  • परफॉरमेंस: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर, जो इसे बेमिसाल स्पीड देता है.
  • मेमोरी और स्टोरेज: 16GB तक की रैम और 1TB तक का विशाल स्टोरेज, ताकि आप बिना किसी चिंता के सब कुछ स्टोर कर सकें.
  • कैमरा: लाइका (Leica) ट्यून्ड 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, जो प्रोफेशनल-ग्रेड फोटोग्राफी का वादा करता है. साथ ही, 50MP का दमदार फ्रंट कैमरा भी दिया गया है.
  • बैटरी: 7,500mAh की विशाल बैटरी, जो पूरे दिन आपका साथ देगी. 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.

Xiaomi 17 Pro: पावर और स्टाइल का शानदार कॉम्बो

Xiaomi 17 Pro उन यूजर्स के लिए है जो परफॉरमेंस और प्रीमियम फीचर्स के बीच एक परफेक्ट बैलेंस चाहते हैं.

Xiaomi 17 Pro की कीमत (चीनी मार्केट में)

  • 12GB + 256GB: CNY 4,999 (लगभग ₹62,300)
  • 12GB + 512GB: CNY 5,299 (लगभग ₹66,000)
  • 16GB + 512GB: CNY 5,599 (लगभग ₹69,700)
  • 16GB + 1TB: CNY 5,999 (लगभग ₹74,700)

Xiaomi 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.3 इंच का डिस्प्ले और बैक पर M10 सेकेंडरी स्क्रीन.
  • परफॉरमेंस: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 चिपसेट.
  • मेमोरी और स्टोरेज: 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज.
  • कैमरा: लाइका ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा (50MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो) और 50MP सेल्फी कैमरा.
  • बैटरी: 6,300mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट.

Xiaomi 17: दमदार फीचर्स, बजट में फिट

Xiaomi 17 सीरीज का बेस मॉडल होने के बावजूद, Xiaomi 17 किसी भी तरह से कम नहीं है और बेहतरीन परफॉरमेंस देता है.

Xiaomi 17 की कीमत (चीनी मार्केट में)

  • 12GB + 256GB: CNY 4,499 (लगभग ₹56,000)
  • 12GB + 512GB: CNY 4,799 (लगभग ₹60,000)
  • 16GB + 512GB: CNY 4,999 (लगभग ₹62,000)

Xiaomi 17 के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.3 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 nits की ब्राइटनेस के साथ.
  • परफॉरमेंस: स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर और एड्रेनो जीपीयू.
  • मेमोरी और स्टोरेज: 16GB तक RAM और 512GB स्टोरेज.
  • कैमरा: लाइका ट्यून्ड ट्रिपल कैमरा (50MP मेन + 50MP टेलीफोटो + 50MP अल्ट्रा-वाइड) और 50MP फ्रंट कैमरा.
  • बैटरी: 7,000mAh बैटरी के साथ 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट.

उपलब्धता: फिलहाल, Xiaomi 17 सीरीज को चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया है. भारत समेत अन्य ग्लोबल मार्केट में इसकी उपलब्धता की जानकारी का इंतज़ार है. इन स्मार्टफोन्स के साथ, शाओमी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह लेटेस्ट टेक्नोलॉजी और बेहतरीन यूज़र एक्सपीरियंस देने में सबसे आगे है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6