&format=webp&quality=medium)
एलन मस्क के स्वामित्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में एक बार फिर तकनीकी खामी के कारण डाउन हो गया. कई पिछले कुछ दिनों में यह दूसरी बार है जब इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट की सर्विस ठप हो गई है. इससे पहले 13 जनवरी को भी X की सेवा बाधित हुई थी. रियल टाइम आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक यह दिक्कत रात 8 बजकर 26 मिनट पर शुरू हुई थी. खबर लिखे जाने तक 5 हजार से ज्यादा यूजर्स ने इसके बारे में शिकायत की है.
DownDetector के डाटा के मुताबिक 50% यूजर्स X के मोबाइल ऐप पर परेशानी का सामना कर रहे है. वहीं, 39% यूजर्स को X की वेबसाइट चलाने में दिक्कत आ रही है.
X की सर्विस बीते एक साल में कई बार ठप्प पड़ चुकी है. इस हफ्ते की शुरुआत में 28 हजार से ज्यादा यूजर्स ने ऐप में हो रही दिक्कत की शिकायत दर्ज की थी.
दो बार ठप हुई सर्विस
X ने इससे पहले गुरुवार को अपने AI चैटबॉट ग्रोक के आपत्तिजनक तस्वीर बनाने वाले फीचर को बंद कर दिया था. अब चैटबॉट ग्रोक किसी भी स्थिति में महिलाओं की आपत्तिजनक या अशोभनीय तस्वीरें नहीं बना पाएगा, चाहे यूजर्स के पास प्रीमियम अकाउंट ही क्यों न हो. X के सेफ्टी अकाउंट ने एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि अब प्लेटफॉर्म में तकनीकी बदलाव किए गए हैं, जिससे ग्रोक असली लोगों की तस्वीरों को बिकिनी या इस तरह के खुले कपड़ों में एडिट नहीं कर सकेगा. यह नियम सभी यूजर्स पर लागू होगा, जिनमें पेड यूजर्स भी शामिल हैं.
सवाल: X में क्या दिक्कत आई है?
जवाब: X की सर्विस डाउन हुई है. यूजर्स को वेबसाइट और ऐप चलाने में दिक्कत आ रही है.
सवाल: क्या यह दिक्कत पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही है.
जवाब: पिछले तीन दिनों में यह दूसरा मौका है जब यूजर को इन दिक्कतों का सामने करना पड़ा है.
सवाल: क्या X की तरफ से कोई आधिकारिक बयान आया है?
जवाब: X ने इस पर कोई बयान जारी नहीं किया है.
सवाल: भारत के अलावा किन देशों में यह दिक्कत आ रही है?
जवाब: भारत के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन में भी यूजर्स दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.
सवाल: X ने ग्रोक ने किस फीचर को बंद कर दिया था?
जवाब: X ने ग्रोक के आपत्तिजनक तस्वीर बनाने वाले फीचर को बंद कर दिया था.