सिर्फ ₹19,999 में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला फोन, AI फीचर्स और मिलिट्री ग्रेड से लैस-कितना है वजन?

Tecno Pova Slim 5G Launch: ये फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और इनोवेटिव फीचर्स के साथ आता है जो इसे वाकई खास बनाते हैं. जानिए 19,999 रुपये के इस फोन में और क्या-क्या मिल रहा है. 
सिर्फ ₹19,999 में लॉन्च हुआ दुनिया का सबसे पतला फोन, AI फीचर्स और मिलिट्री ग्रेड से लैस-कितना है वजन?

Tecno Pova Slim 5G Launch: टेक्नो ने इंडियन मार्केट में दुनिया के सबसे पतले स्मार्टफोन के साथ एंट्री की है. इसका नाम Tecno Pova Slim 5G है. कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है, जिसकी थिकनेश 5.95mm है. (World's Slimmest Smartphone) लेकिन सिर्फ पतला होना ही इसकी पहचान नहीं है, ये फोन दमदार स्पेसिफिकेशन्स और इनोवेटिव फीचर्स के साथ आता है जो इसे वाकई खास बनाते हैं. जानिए 19,999 रुपये के इस फोन में और क्या-क्या मिल रहा है.

डिस्प्ले और डिजाइन

Tecno Pova Slim 5G में 6.78 इंच का शानदार 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसका मतलब है कि स्क्रॉलिंग हो या गेमिंग, हर अनुभव मक्खन जैसा स्मूथ होगा. 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ, धूप में भी स्क्रीन पर सब कुछ साफ दिखाई देगा. और हां, इसकी 5.95mm की अल्ट्रा-स्लिम बॉडी इसे न केवल देखने में आकर्षक बनाती है, बल्कि हाथों में पकड़ने में भी बेहद आरामदायक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

परफॉर्मेंस और AI: स्मार्ट और तेज़!

इस पतले फोन को ताकत देता है MediaTek Dimensity 6400 प्रोसेसर, जो स्मूथ मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए पर्याप्त शक्ति प्रदान करता है. 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ, आप अपनी पसंदीदा ऐप्स, गेम्स और मीडिया को आसानी से स्टोर कर सकते हैं.

टेक्नो ने यूज़र्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए ELLA AI वॉयस असिस्टेंट को भी इसमें शामिल किया है. ये AI-पावर्ड असिस्टेंट हिंदी और मराठी जैसी भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे ये भारतीयों के लिए और भी सुविधाजनक बन जाता है. Tecno Pova Slim 5G Android 15-आधारित HiOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है, जो एक क्लीन और यूज़र-फ्रेंडली इंटरफ़ेस प्रदान करता है.

दमदार है कैमरा

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए, Tecno Pova Slim में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी लेंस शामिल है. खास बात ये है कि रियर कैमरा Dynamic Mood Light Design के साथ आता है, जो आपकी तस्वीरों को एक अलग ही अंदाज़ देता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए, इसमें 13MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी और कनेक्टिविटी

Tecno Pova Slim 5G में 5,160mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पूरे दिन का पावर बैकअप सुनिश्चित करती है. इसके साथ "No Network Communication" जैसे इनोवेटिव फीचर्स भी मिलते हैं. कनेक्टिविटी के मोर्चे पर, इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे सभी आवश्यक विकल्प मौजूद हैं.

कीमत और उपलब्धता

Tecno Pova Slim 5G के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये रखी गई है. ग्राहकों को 5% का कैशबैक और 704 रुपये की आसान EMI का विकल्प भी मिलेगा. इस शानदार डिवाइस की बिक्री Flipkart पर 8 सितंबर 2025 से शुरू होगी.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. Tecno Pova Slim 5G का सबसे खास फीचर क्या है?

Ans. Tecno Pova Slim 5G में ELLA AI वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट मिलता है, जो भारतीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस है.

2. Tecno Pova Slim 5G की मोटाई कितनी है?

Ans. ये दुनिया का सबसे पतला फोन होने का दावा करता है, जिसकी मोटाई मात्र 5.95mm है.

3. Tecno Pova Slim 5G की कीमत क्या है और ये कब उपलब्ध होगा?

Ans. इसकी कीमत 19,999 रुपये है और ये 8 सितंबर 2025 से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6