फोन-लैपटॉप में रख लें ये AI ऐप्स, किए यूज तो 'Boss' भी कहेंगे- क्या गजब रिसर्च करते हो

अगर आपके फोन और लैपटॉप में AI वाले ये ऐप्स नहीं हैं, तो शायद आपका स्मार्टफोन और लैपटॉप उतना 'स्मार्ट' नहीं रहा! जानिए स्मार्ट टूल्स वाले इन ऐप्स के बारे में.
फोन-लैपटॉप में रख लें ये AI ऐप्स, किए यूज तो 'Boss' भी कहेंगे- क्या गजब रिसर्च करते हो

16 जुलाई को पूरी दुनिया AI Day सेलिब्रेट करती है. Aritificial Intelligence ने आम लोगों से लेकर एक्सपर्ट्स तक की दुनिया बदल दी है. अपने स्मार्ट वर्क से इसने काफी इम्प्रेस करके लोगों के काम को आसान बनाया है. (World AI Day) वहीं बीच में ये बातें भी उड़ीं कि क्या AI इंसानों की नौकरी छीन लेगा? लेकिन ऐसा नहीं है, AI का सही इस्तेमाल हमें और ज़्यादा एडवांस और स्मार्ट तरीके से काम करने में मदद करता है. अगर आपके फोन और लैपटॉप में AI वाले ये ऐप्स नहीं हैं, तो शायद आपका स्मार्टफोन और लैपटॉप उतना 'स्मार्ट' नहीं रहा! हम आपके लिए ऐसे 6 कमाल के AI ऐप्स लेकर आए हैं, जो आपके पास इंस्टॉल ज़रूर होने चाहिए. चलिए जानते हैं इनके बारे में.

Heardly

अगर आप किताबें पढ़ने के शौकीन हैं, तो Heardly आपके बड़े काम आ सकता है. (World Artificial Intelligence Day) ये ऐप AI की मदद से आपकी ऑडियो बुक्स को Summarize कर तैयार कर देता है, ताकि आप पूरी किताब पढ़ने की बजाय उसे सुनकर अपना कीमती समय बचा सकें.

Add Zee Business as a Preferred Source

CopyOwl.ai

यह पहला AI रिसर्च एजेंट है, जो सिर्फ एक क्लिक में किसी भी विषय पर Deep Research करके सारी जानकारी आपके सामने रख देता है. (Which AI app is the best right now?) आप तुरंत हाई-क्वालिटी आर्टिकल लिख सकते हैं. (Best ai apps free) यह आपको पूरे सोर्स के साथ कॉन्टेंट देता है.

Socratic by Google

यह ऐप स्टूडेंट्स और कुछ नया सीखने वालों के लिए वरदान है, पर इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं. किसी भी टॉपिक को आप स्टेप-बाय-स्टेप विज़ुअल एक्सप्लेनेशन के जरिए समझ सकते हैं. (What is the best free AI?) इसमें आप अलजेब्रा, ज्योमेट्री, ट्रिगोनोमेट्री, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स, इतिहास और साहित्य जैसे विषयों से जुड़े टॉपिक्स आसानी से समझ सकते हैं.

Photoleap

जिन्हें फोटोग्राफी का शौक है और वो अपनी तस्वीरों को शानदार बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह ऐप ज़बरदस्त है. (Top 10 AI Tools) इसमें मौजूद AI टूल्स (जैसे कि कट्स, बैकग्राउंड हटाना, ऑब्जेक्ट हटाना) की मदद से आप अपनी तस्वीरों को कमाल का बना सकते हैं.

Perplexity

जैसे आप गूगल पर कुछ पूछते हैं, वैसे ही आप इस ऐप में भी सवाल पूछ सकते हैं, और यह अक्सर काफी सटीक और विस्तृत जवाब देता है. किसी भी विषय की Deeper Exploration के लिए यह AI सर्च गाइड की तरह काम करता है. आप वॉइस (आवाज़) या टेक्स्ट में सवाल पूछ सकते हैं.

Grammarly

Grammarly Keyboard एक AI-पावर्ड राइटिंग असिस्टेंट है. इसकी मदद से आप अपने आर्टिकल, ईमेल या किसी भी टेक्स्ट को एडिट कर सकते हैं. यह आपकी ग्रामर (व्याकरण), स्पेलिंग (वर्तनी), पंक्चुएशन (विराम चिह्न), और वोकैबुलरी (शब्दावली) की गलतियों को सुधारता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6