Apple का किंग कौन? इस मॉडल की क्यों है दीवानी पूरी दुनिया? पसंदीदा च्वाइस में फर्स्ट नंबर पर कर रहा है रैंक

काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि Apple की पहली तिमाही (Q2 Sales Growth) में उसके iPhone 16 मॉडल की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है.
Apple का किंग कौन? इस मॉडल की क्यों है दीवानी पूरी दुनिया? पसंदीदा च्वाइस में फर्स्ट नंबर पर कर रहा है रैंक

Apple iPhone का मार्केट में एक अलग ही क्रेज है. जैसे ही मार्केट में नया मॉडल आता है लोग इसे खरीदने के लिए भागते हैं. इस रेस में कई लोग हैं ये प्रूफ करती है नई रिपोर्ट. काउंटरप्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट बताती है कि Apple की पहली तिमाही (Q2 Sales Growth) में उसके iPhone 16 मॉडल की सबसे ज्यादा बिक्री हुई है. लोगों ने सबसे ज्यादा iPhone 16 खरीदा, जिसके बाद दूसरे नंबर पर है iPhone 15 Pro Max. अगर देखा जाए तो दोनों ही किंग है. लेकिन ग्रोथ में बाजी मारी iPhone 16 ने. इसे दुनियाभर में सबसे ज्यादा खरीदा गया. चलिए देखते हैं Apple के बाद लिस्ट में कौन-कौन से फोन्स हैं शामिल.

2025 Q1 में iPhone 16 ने किया रैंक

iPhone 16 का क्रेज लॉन्च के 10 महीने बाद भी बना हुआ है. लोग अभी भी (साल 2025) इस फोन को तेजी के साथ खरीद रहे हैं. इसने न केवल एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स को सेल के मामले में पीछे छोड़ा है, बल्कि अपने भाई मॉडल्स यानी iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max.

Add Zee Business as a Preferred Source

2024 के Q1 में इस मॉडल ने मारी बाजी

रिपोर्ट में अगर देखा जाए तो इसके Plus वेरिएंट की इतनी खास बिक्री नहीं हुई, जितनी की बेस मॉडल की. वहीं 2024 के Q1 में iPhone 15 Pro Max रैंक कर रहा था, जो की प्रो मॉडल है. साल 2025 में लोगों की पसंद बेस मॉडल (iPhone 16) रहा है.

why iphone 16 is top selling smartphone q2 2025 reasons for success

किससे है मुकाबला?

iPhone का सीधा मुकाबला Samsung की Galaxy Series के साथ है. Apple के बाद लोगों ने सबसे ज्यादा सैमसंग को पसंद किया. अगर प्रीमियम फोन्स की बात करें तो Samsung के Galaxy A16 5G और Galaxy A06 को खूब पसंद और खरीदा गया. वहीं फ्लैगशिप में नंबर आता है Samsung Galaxy S25 Ultra का.

iPhone 16 की क्या है खासियत? (ध्याद दें, इन फीचर्स का रिपोर्ट से कोई लेना देना नहीं है)

गेम चेंजर है Apple Intelligence!

iPhone 16 के Apple Intelligence फीचर को सबसे ज्यादा पसंद किया गया. AI की मदद से लोगों के काफी काम आसान हुए हैं.

A18 Bionic Chipset

सबसे जरूरी होता है एक स्मार्टफोन में उसका चिपसेट. उस मामले में Apple ने अपने प्रोसेसर के साथ नंबर बटोरे हैं, जो कि काफी अच्छा परफॉर्म करता है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6