WhatsApp में आएगा वॉलपेपर फीचर, अलग-अलग चैट में लगा सकेंगे नया बैकग्राउंड

ऑनलाइन मैसेजिंग एप्लीकेशन वॉट्सऐप (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलऑउट करने जा रहा है. इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप पर अलग-अलग चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर बैकग्राउंड रख सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर अभी टेस्टिंग में चल रहा है, इसलिए उन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराई गई है जो मैसेजिंग ऐप के बीटा संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं.
WhatsApp में आएगा वॉलपेपर फीचर, अलग-अलग चैट में लगा सकेंगे नया बैकग्राउंड

इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप पर अलग-अलग चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर बैकग्राउंड रख सकेंगे. 

 

ऑनलाइन मैसेजिंग एप्लीकेशन वॉट्सऐप (Whatsapp) अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोलऑउट करने जा रहा है. इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप पर अलग-अलग चैट के लिए अलग-अलग वॉलपेपर बैकग्राउंड रख सकेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक, नए फीचर अभी टेस्टिंग में चल रहा है, इसलिए उन यूजर्स के लिए भी उपलब्ध नहीं कराई गई है जो मैसेजिंग ऐप के बीटा संस्करण का इस्तेमाल कर रहे हैं. एक बार एप्लिकेशन पूरी तरह से डेवलपमेंट हो जाने के बाद, फीचर को पहले सभी बीटा एंड्रॉइड यूजर्स के लिए ओपन किया जाएगा और उसके बाद वॉट्सऐप के सभी यूजर्स के लिए भी पेश किया जाएगा.

WABetaInfo ने ऐंड्रॉयड के लिए वॉट्सऐप v2.20.199.5 बीटा वर्जन में नया वॉलपेपर फीचर देखा. वॉट्सऐप फीचर ट्रैकर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि जब यूजर ऐप में डिफॉल्‍ट वॉलपेपर चुनेगा, तो यह वॉट्सऐप वॉलपेपर ऐप डाउनलोड करने के लिए पूछेगा. यह एक ऑफिशियल वॉटसऐप ऐप है, जहां इसके लिए वॉलपेपर्स मिलते हैं.

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप (WhatsApp) अपने बीटा वर्जन में नए और मजेदार फीचर्स पर काम कर रहा है, जैसे कि ग्रुप कॉल के लिए रिंगटोन, कॉन्टैक्ट शॉर्टकट, स्टिकर एनीमेशन. रिपोर्ट के मुताबिक, ये सभी फीचर्स अभी डेवलपमेंट में है, जिससे कंपनी आने वाले समय में लॉन्च कर सकती है. फिलहाल, ये सभी के लिए उपलब्ध नहीं हैं. अगर आप एक बीटा टेस्टर हैं, तो आप वॉट्सऐप बीटा ऐप के लेटेस्ट वर्जन को इंस्टॉल कर सकते हैं और उन्हें आज़मा सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें

जल्द ही WhatsApp एक फीचर पर काम कर रहा है जो iPhone और Android स्मार्टफोन यूजर की स्टोरेज संबंधित प्रॉब्लम को दूर करेगा. व्हाट्सऐप जिस नए फीचर पर काम कर रही है वह यूजर्स को मीडिया फाइल स्मार्टफोन में कितना स्पेस कंज्यूम कर रही है इसमें हेल्प नहीं करेगा बल्कि इस नए फीचर की मदद से यूजर्स उस फाइल को आसानी से मैनेज कर पाएंगे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6