&format=webp&quality=medium)
Whatsapp Voice Note Transcript Feature: वॉट्सऐप यूजर्स के लिए खुशखबरी है! मैसेजिंग ऐप ने नया फीचर रोल आउट कर दिया है. इस फीचर के बाद अब आप वॉइस नोट को सुन ही नहीं बल्कि अब पढ़ भी सकते हैं. इस फीचर का नाम Voice Note Transcripts है. हाल ही में इस फीचर की टेस्टिंग की जा रही थी. ये फीचर एक दो नहीं बल्कि पांच भाषाओं को सपोर्ट करता है. हालांकि, फिलहाल इस फीचर को अभी केवल एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है. इसे जल्द ही iOS यूजर्स के लिए भी रोल आउट किया जाएगा.
वॉट्सऐप पर वॉइस नोट ट्रांसक्रिप्ट एक्टिव करने के लिए सबसे पहले आप सेटिंग्स ऑप्शन में जाए. यहां पर आपके सामने चैट्स ऑप्शन आएगा. चैट्स में आपके सामने नया Voice message transcripts का टॉगल दिखेगा. ट्रांसक्रिप्शन के लिए आपको इस टॉगल को ऑन करना होगा. ये स्टेप्स फॉलो करने के बाद जब भी आपके वॉट्सऐप पर कोई वॉइस नोट भेजेगा तो उसके नीचे ट्रांसक्राइब का ऑप्शन दिखेगा. आप जैसे ही इस पर क्लिक करेंगे तो वॉइस नोट का ट्रांसक्रिप्शन आ जाएगा.
वॉट्स का वॉइस मैसेज ट्रांसक्रिप्ट फीचर हिंदी के अलावा अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली और रूसी भाषा में उपलब्ध होगा. आपको बता दें कि वॉइस नोट में आपके सामने ग्रीन माइक्रोफोन आता है तो इसका मतलब है कि आपने वॉइस मैसेज प्ले नहीं किया है. दूसरी तरफ यदि आपके सामने नीले रंग का माइक्रोफोन आता है तो इसका मतलब है कि आपने पहले ही वॉइस मैसेज प्ले कर दिया है. जब आपके पास दो या दो से अधिक मैसेज आते हैं तो प्ले बटन दबाने के बाद ही वह एक के बाद एक प्ले होने लगते हैं.
वॉट्सऐप ने इससे पहले ये साफ किया था कि ये नया फीचर End-to-end encryption के साथ आया है. इसे केवल Sender और Recipient ही एक्सेस कर सकेंगे. वहीं, ये ट्रांसक्रिप्शन प्राइवेट होगा. इसका मतलब है कि किसी दूसरी चैट में आप शेयर नहीं कर सकते हैं. वॉट्सऐप इसके अलावा भी कई फीचर्स पर काम कर रहा है. हाल ही में वॉट्सऐप ने अपने प्रोडक्ट्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस किया था.