&format=webp&quality=medium)
How Send HD Videos on Whatsapp: इंस्टेंट मैजेदजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स की भरमार कर रहा है. इस फीचर की मदद से यूजर्स अपने दोस्तो-रिश्तेदारों को HD फॉर्मेट में वीडियोज पाएंगे. इससे पहले कंपनी ने HD Photos को भेजने का फीचर जारी किया था. यानी अब यूजर्स फोटो के साथ-साथ HD Videos भी भेज सकते हैं. वर्ल्डवाइड इस नए अपग्रेट को WhatsApp ने रोलआउट कर दिया है. आइए जानते हैं कैसे करेगा काम.
इस नए अपग्रेड को कंपनी ने iOS, Android और Web यूजर्स दोनों के लिए जारी कर दिया है.
जैसे ही आप अपने WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करेंगे तो वीडियो के साथ HD बटन का ऑप्शन नजर आएगा.
WhatsApp पर पहले से ही HD फॉर्मेट में फोटोज भेजने का ऑप्शन अवलेबल है. फीचर जारी करते समय कंपनी ने कंफर्म कर दिया था कि आने वाले दिनों में ये क्षमता वीडियो के लिए जारी कर दिया जाएगा. इस फीचर के तहत भी यूजर्स को फोटो भेजते वक्त HD का ऑप्शन दिखाई देता है. उसी दौरान कहा गया था कि आने वाले दिनों में वीडियो के लिए भी HD ऑप्शन रिलीज किया जाएगा. अब फाइनली यूजर्स को ये अपडेट मिलने लगा है.
स्क्रीनशेयरिंग फीचर जो कि बड़े काम है. ऐसा फीचर Zoom, Teams पर देखने को मिलता है. लेकिन अब वॉट्सऐप ने भी इस फीचर को जारी कर दिया है. इस नए फीचर के जरिए वॉट्सऐप यूजर्स वीडियो कॉल के दौरान अपनी स्क्रीन को बाकी कॉन्टैक्ट्स के साथ शेयर कर सकते हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें