&format=webp&quality=medium)
मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी WhatsApp अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट्स लाती रहती है. अब यूजर्स जल्द ही अपने फ्रैंड्स या फैमिलीज के स्टेटस को अपने स्टेटस पर Reshare कर पाएंगे. कंपनी एक नए 'रिशेयर स्टेटस' (Reshare Status) फीचर लाने पर काम कर रही है. हाल ही में कंपनी ने स्टेटस पर म्यूजिक लगाने का ऑप्शन दिया था. अब जानते हैं कैसे आप अपने कॉन्टैक्स के Status को शेयर कर पाएंगे.
अभी तक अगर आपको किसी का भी WhatsApp Status पसंद आता था, तो या तो आप उससे मांग लिया करते थे या फिर स्क्रीनशॉट से काम चला लिया करते थे या फिर किसी थर्ड पार्टी ऐप से डाउनलोड कर लेते थे. लेकिन अब ये झंझट भी खत्म होने वाला है. WaBetainfo की एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी एक ऐसा फीचर डेवलप कर रहा है जिससे जब आप किसी का स्टेटस देखेंगे, तो आपको वहीं पर एक 'रिशेयर' का नया बटन दिखाई देगा.
फिलहाल'रिशेयर स्टेटस' फीचर डेवलपमेंट स्टेज में है. ऐसी चर्चा है कि जल्द ही ये फीचर वॉट्सऐप के बीटा यूजर्स के लिए टेस्टिंग के लिए जारी किया जाएगा, और फिर सभी यूजर्स के लिए ये उपलब्ध हो जाएगा.
वॉट्सऐप लगातार अपने स्टेटस फीचर में नए नए अपडेट्स ला रहा है. इससे पहले कंपनी ने वॉयस स्टेटस, म्यूजिक अपलोड जैसे फीचर्स यूजर्स को दिए. Reshare Status फीचर के लिए यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा.