WhatsApp हुआ ठप, मैसेज भेजने, Status लगाने में आ रही बड़ी दिक्कत, जानें क्या हुआ?

WhatsApp Down: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी शिकायत की है. डाउन डिटेक्टर के मुताबिक दो घंटे में 597 शिकायतें दर्ज की गई है.
WhatsApp हुआ ठप, मैसेज भेजने, Status लगाने में आ रही बड़ी दिक्कत, जानें क्या हुआ?

WhatsApp Down: मेटा का इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप काम नहीं कर रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने शिकायत की है कि वह ग्रुप में मैसेज नहीं भेज पा रहे हैं. साथ ही कई यूजर्स को फोटो, वीडियो भेजने या स्टेट्स लगाने में परेशानी हो रही हैं. DownDetector के मुताबिक बीते दो घंटों में वॉट्सऐप से जुड़ी 597 शिकायतें दर्ज हो चुकी है. इनमें से 85 फीसदी शिकायतें मैसेज भेजने, 12 फीसदी ऐप इस्तेमाल करने में मुश्किल और तीन फीसदी लॉग इन करने से जुड़ी समस्या के बारे में है.

WhatsApp Down: स्टेट्स अपलोड करने, ग्रुप चैट में दिक्कत

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'क्या ये सिर्फ मेरे साथ हो रहा है या आपका भी वॉट्सऐप डाउन है? मैं स्टेट्स अपलोड करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन, इसमें बहुत वक्त लग रहा है.' वहीं, एक दूसरे यूजर ने वॉट्सऐप को टैग करके लिखा- 'क्या वॉट्सऐप डाउन है? मुझे मैसेज भेजने में परेशानी हो रही है. वह सेंड नहीं हो पा रहे हैं. क्या किसी और को भी ये समस्या आ रही है?' इस परेशानी पर वॉट्सऐप की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है."

Add Zee Business as a Preferred Source

WhatsApp Down: फरवरी में भी आई थी तकनीकी खामी

आपको बता दें कि इससे पहले फरवरी में भी वॉट्सऐप में तकनीकी खराबी आई थी. इस कारण पुरी दुनिया में कई यूजर्स ऐप को ठीक से चला नहीं सके थे. यूजर्स वॉट्सऐप ऐप या वॉट्सऐप वेब के जरिए न तो कनेक्ट हो पा रहे थे, न ही मेसेज भेज पा रहे थे और न ही कोई कॉल कर पा रहे थे. डाउन डिटेक्टर ने बताया कि उस दिन 9,000 से ज्यादा शिकायतें मिलीं थी. आपको बता दें कि इससे पहले UPI भी डाउन हो गया था, इस कारण कई लोगों को पेमेंट करने में दिक्कत आई थी.

NPCI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "NPCI को वर्तमान में बीच-बीच में तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण आंशिक रूप से UPI लेनदेन में कमी आ रही है. हम इस समस्या को हल करने के लिए काम कर रहे हैं, और आपको अपडेट रखेंगे."

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6