&format=webp&quality=medium)
WhatsApp new feature: अगर आपके फोन में WhatsApp की वजह से बार-बार “Storage Full” का नोटिफिकेशन आता है, तो अब राहत की खबर है. WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब आप सीधे चैट विंडो से ही स्टोरेज मैनेज कर सकेंगे. इसका मतलब है कि अब बड़ी फाइल्स या वीडियो डिलीट करने के लिए आपको Settings में जाकर “Manage Storage” सेक्शन खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
टेक वेबसाइट WABetaInfo के मुताबिक, WhatsApp का नया In-Chat Storage Management Shortcut पहले Android (वर्जन 2.25.31.13 Beta) पर रोलआउट हुआ था और अब यह iOS Beta (25.31.10.70) पर भी आ गया है. यह फीचर फिलहाल TestFlight ऐप पर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध है, और आने वाले हफ्तों में सभी के लिए रिलीज़ किया जाएगा.
अब जब भी आप किसी चैट की Chat Info Screen (जानकारी पेज) खोलेंगे, वहां एक नया ऑप्शन मिलेगा 'Manage Storage'. इस पर क्लिक करते ही आपको उस चैट में शेयर हुई सारी मीडिया फाइलें (फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट्स) एक ही जगह पर दिखेंगी. आप इन्हें साइज, तारीख या टाइप (Newest, Oldest, Largest) के अनुसार सॉर्ट कर सकते हैं. इससे आपको पता चलेगा कि कौन सी फाइल सबसे ज्यादा स्पेस ले रही है.
नए फीचर में यूजर्स को अब Bulk Deletion का विकल्प भी मिलेगा. यानि आप एक साथ कई फाइल्स सेलेक्ट करके उन्हें तुरंत डिलीट कर सकेंगे. अगर कोई जरूरी फोटो या वीडियो है, तो उसे Starred Media के रूप में मार्क कर सकते हैं ताकि वह गलती से भी डिलीट न हो. यह फीचर WhatsApp को ज्यादा स्मार्ट और यूजर-फ्रेंडली बनाता है, क्योंकि अब आपको अलग-अलग चैट्स में जाकर फाइलें डिलीट नहीं करनी होंगी.
अक्सर यूजर्स WhatsApp की सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज चेक नहीं करते, जिसकी वजह से मीडिया फाइलें फोन की मेमोरी का बड़ा हिस्सा घेर लेती हैं.
अब यह नया शॉर्टकट सीधे Chat Info Screen में होगा.यानि आप चैट खोलते वक्त ही देख पाएंगे कि वह चैट कितनी जगह घेर रही है और क्या डिलीट किया जा सकता है. इससे WhatsApp यूजर्स को अपने फोन की स्पेस को रियल टाइम में मॉनिटर और क्लीन करने की सुविधा मिलेगी.
WhatsApp ने यह फीचर पहले Android यूजर्स के लिए जारी किया था और अब iOS बीटा टेस्टर्स के लिए भी रोलआउट कर दिया है. यह अपडेट फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है, लेकिन जल्द ही इसे सभी के लिए स्टेबल अपडेट के रूप में जारी किया जाएगा. बीटा वर्जन में इसका इंटरफेस WhatsApp के मौजूदा “Manage Storage” फीचर जैसा ही है, बस फर्क इतना है कि अब यह ज्यादा आसान जगह – यानी चैट स्क्रीन के अंदर मिल जाएगा.
FAQs
1. WhatsApp का नया फीचर क्या है?
अब यूजर्स चैट इन्फो स्क्रीन से ही अपने स्टोरेज को मैनेज कर पाएंगे.
2. क्या यह फीचर सिर्फ Android के लिए है?
नहीं, यह अब iOS बीटा यूजर्स के लिए भी रोलआउट हो चुका है.
3. इससे क्या फायदा होगा?
यूजर्स बड़ी फाइल्स को जल्दी ढूंढकर डिलीट कर सकेंगे और फोन की मेमोरी बचा सकेंगे.
4. क्या एक साथ कई फाइलें डिलीट की जा सकती हैं?
हाँ, नए फीचर में Bulk Deletion का ऑप्शन दिया गया है.
5. यह फीचर सभी के लिए कब आएगा?
कंपनी बीटा टेस्टिंग पूरी होने के बाद जल्द ही इसका स्टेबल अपडेट जारी करेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)