Instagram की तरह Whatsapp Status में लगाएं म्यूजिक, लॉन्च हुआ ये धांसू फीचर, जानिए प्रोसेस

Whatsapp Feature: वॉट्सऐप स्टेट्स में इंस्टा की तरह म्यूजिक जोड़ सकेंगे. फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. जानिए कैसे करेगा ये फीचर काम.
Instagram की तरह Whatsapp Status में लगाएं म्यूजिक, लॉन्च हुआ ये धांसू फीचर, जानिए प्रोसेस

Whatsapp Feature: मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप लगातार नए फीचर्स से अपने यूजर्स को हैरान करती है. वॉट्सऐप स्टेट्स में हाल ही में कई ऐसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो पहले इंस्टाग्राम पर ही उपलब्ध थे. हाल ही में वॉट्सऐप स्टेट्स में किसी दोस्त को Mention करने का फीचर जोड़ा गया था. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अब आप वॉट्सऐप स्टेट्स में इंस्टा की तरह म्यूजिक जोड़ सकेंगे. गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद WhatsApp beta for Android 2.25.2.5 से इसकी जानकारी सामने आई है.

म्यूजिक कैटालॉग से ब्राउज कर सकते हैं म्यूजिक

वॉट्सऐप लीक से जुड़ी वेबसाइट WABetainfo के मुताबिक फीचर पर अभी काम चल रहा है. फिलहाल कुछ बीटा यूजर्स इसका इस्तेमाल कर रहे हैं. स्टेट्स में म्यूजिक जोड़ने का ऑप्शन आपको ड्रॉइंग एडिटर में मिल रहा है. मेटा के म्यूजिक कैटालॉग से आप गाने को ब्राउज कर सकते हैं. आप जैसे इंस्टाग्राम की म्यूजिक लाइब्रेरी से गाने सिलेक्ट करते हैं, ठीक ऐसे ही आप म्यूजिक कैटालॉग ऑप्शन से गाने, ट्रेडिंग ट्रैक या आर्टिस्ट सर्च कर उसे वॉट्सऐप स्टेट्स पर जोड़ सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

फोटो पर म्यूजिक की अधिकतम अवधि 15 मिनट

म्यूजिक कैटालॉग से गाना सिलेक्ट करने के बाद यूजर्स यह भी सिलेक्ट कर सकेंगे कि वह ट्रैक के किस हिस्से को अपने स्टेट्स में लगाना चाहते हैं. यदि आप वॉट्सऐप स्टेट्स पर फोटो के साथ म्यूजिक लगाना चाहते हैं तो इसकी अधिकतम अवधि 15 मिनट होगी. वहीं, वीडियो क्लिप के साथ म्यूजिक लगाने की अधिकतम अवधि इस बात पर निर्भर करेगी कि वीडियो की लंबाई कितनी अधिक है. क्लिप को सिलेक्ट करने के बाद म्यूजिक को अपने स्टेट्स अपडेट पर लगा सकेंगे.

Whatsapp Status पर ऐसे करें मेंशन

वॉट्सऐप स्टेटस पर मेंशन फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले, अपने स्मार्टफोन में वॉट्सऐप खोलें. स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में आपको "चैट्स", "स्टेटस" और "कॉल्स" के टैब दिखेंगे. "स्टेटस" टैब पर टैप करें. इसके बाद कैमरा आइकन पर टैप करके आप फोटो या वीडियो स्टेटस लगा सकते हैं। आप अपनी गैलरी से भी फोटो/वीडियो चुन सकते हैं. जब आपका स्टेटस अपडेट तैयार हो जाए, तोटेक्स्ट बॉक्स में @ टाइप करें. आपके कॉन्टैक्ट्स की लिस्ट खुल जाएगी.जिस व्यक्ति को आप मेंशन करना चाहते हैं, उसके नाम को ढूंढें और उस पर टैप करें। आप सर्च बार में नाम टाइप करके भी उन्हें ढूंढ सकते हैं.

आप एक से ज़्यादा लोगों को भी मेंशन कर सकते हैं. बस @ टाइप करते रहें और नाम चुनते रहें. अगर आप किसी ग्रुप को मेंशन करना चाहते हैं, तो @ के बाद ग्रुप का नाम टाइप करें और उसे चुनें. मेंशन करने के बाद, अपना स्टेटस पोस्ट करने के लिए एरोप्लेन जैसा दिखने वाला आइकन पर टैप करें.