भूल जाते हैं मैसेज करना? WhatsApp का Remind नोटिफिकेशन दिलाएगा याद- ऐसे कर सकेंगे सेट

कंपनी इन दिनों रिमांड फीचर (Remind Feature) पर काम कर रही है. ये हर यूजर के लिए काफी यूजफुल होने वाला है. इसकी मदद से लोग अपने जरूरी मैसेज के लिए रमाइनडर लगा सकेंगे.
भूल जाते हैं मैसेज करना? WhatsApp का Remind नोटिफिकेशन दिलाएगा याद- ऐसे कर सकेंगे सेट

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप आए दिन अपने यूजर्स के लिए नए-नए अपडेट्स लाता रहता है. हाल ही में कंपनी ने Channel और Status के लिए नए अपडेट्स जोड़े हैं. अब कंपनी इन दिनों रिमांड फीचर पर काम कर रही है. ये हर यूजर के लिए काफी यूजफुल होने वाला है. इसकी मदद से लोग अपने जरूरी मैसेज के लिए रमाइनडर लगा सकेंगे. फिलहाल ये फीचर केवल बीटा टेस्टर्स के लिए अवेलेबल है. वो लोग इस फीचर को एक्सपीरियंस कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे काम करेगा नया फीचर.

क्या है फीचर का नाम?

इस फीचर का नाम 'Notification reminders for chat messages' है लेकिन ये आपको वॉट्सऐप पर 'Remind' के नाम से नजर आएगा. नया फीचर मैसेज को शेड्यूलिंग की तरह काम करेगा. अगर आपको किसी भी मैसेज पर दोबारा जाना है, या कोई मैसेज काफी इम्पॉर्टेंट है तो आप उसके लिए Reminder सेट कर सकते हैं उस समय के लिए जिस समय पर आपको देखना है या कुछ याद करना है. ये आपको उसी समय पर हाइलाइट कर देगा या फिर नोटिफिकेशन भेज देगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

कहां दिखेगा नया फीचर?

WABetainfo की तरफ से शेयर किए गए स्क्रीनशॉट में साफ देखा जा सकता है कि Remind का ऑप्शन आपको चैट्स में नजर आएगा. किसी की भी चैट ओपन करेंगे तो राइट कार्नर पर 3 Dot नजर आएंगे, जहां Bell Icon के साथ Remind Me लिखा नजर आएगा. उस पर क्लिक करेंगे तो आपको 4 ऑप्शन मिलेंगे 'In 2 Hours', 'In 8 Hours', 'In 24 Hours' और Custom.

जैसे ही आप सेट कर देंगे तो आपके नोटिफिकेशन पैनल पर नोटिफिकेशन आ जाएगा. जहां लिखा होगा 'Reminder'.

इन दो फीचर्स की भी होने जा रही है एंट्री

Ads in Status: स्पॉन्सर्ड कंटेंट कर सकेंगे पोस्ट

WABetainfo के अनुसार, ये फीचर अब एंड्रॉइड पर कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. स्टेटस ऐड्स, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों जैसे ही हैं. बिजनेस अकाउंट अब स्पॉन्सर्ड कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जो यूजर्स के स्टेटस फीड में दिखाई देगा.

Ads नहीं देखने तो करें ये काम

ये ऐड्स दोस्तों और परिवार के अपडेट के बीच दिखाई देंगे, लेकिन इन पर एक स्पष्ट स्पॉन्सर्ड लेबल होगा, जिससे यूजर्स इन्हें पर्सनल पोस्ट से आसानी से अलग पहचान सकते हैं. WhatsApp यूजर्स को यह नियंत्रण भी दे रहा है कि वो क्या देखना चाहते हैं. अगर कोई यूजर किसी खास विज्ञापनदाता के ऐड्स नहीं देखना चाहता तो वो उन्हें ब्लॉक कर सकता है. ऐसा करने से यूजर को ये ऐड दोबारा नहीं दिखाई देगा.

Channel को कर सकेंगे प्रमोट

दूसरा फीचर, प्रमोटेड चैनल्स, WhatsApp की चैनल डायरेक्टरी में पब्लिक चैनलों को ज्यादा विजिबल बनने में मदद करेगा. स्टेटस ऐड्स की तरह, इन प्रमोटेड चैनलों को 'स्पॉन्सर्ड' के रूप में मार्क किया जाएगा. जब कोई बिजनेस या क्रिएटर अपने चैनल को प्रमोट करने के लिए पे करेगा तो वो सर्च रिजल्ट्स में सबसे ऊपर दिखाई देगा, जिससे यूजर्स के लिए उसे ढूंढना और फॉलो करना आसान हो जाएगा.

किन लोगों के लिए आया नया बदलाव?

ये बदलाव उन ब्रांड्स, क्रिएटर्स और संगठनों के लिए यूजफुल हो सकते हैं , जो अपने दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ाना चाहते हैं. ये विज्ञापन और क्रिएटर मोनेटाइजेशन की दुनिया में WhatsApp के प्रवेश का भी संकेत देता है, जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से ही है.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6