&format=webp&quality=medium)
इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp (WhatsApp) आए दिन नए-नए अपेड्टस लाता रहता है. इन दिनों कंपनी चैनल और स्टेटस पर काम कर रही थी. दोनों में कंपनी ने नए अपडेट्स जोड़ दिए हैं. अब चैनल्स को प्रमोट कर पाएंगे और यूजर्स को स्टेटस में Ads नजर आएंगे. अब यूजर्स एड्स और चैनल के जरिए पैसा कमा सकते हैं. दो नए टूल 'स्टेटस ऐड्स' और 'प्रमोटेड चैनल्स' कैसे काम करेंगे चलिए जानते हैं.
WABetainfo के अनुसार, ये फीचर अब एंड्रॉइड पर कुछ सेलेक्टेड बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं. स्टेटस ऐड्स, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों जैसे ही हैं. बिजनेस अकाउंट अब स्पॉन्सर्ड कंटेंट पोस्ट कर सकते हैं, जो यूजर्स के स्टेटस फीड में दिखाई देगा.
ये ऐड्स दोस्तों और परिवार के अपडेट के बीच दिखाई देंगे, लेकिन इन पर एक स्पष्ट स्पॉन्सर्ड लेबल होगा, जिससे यूजर्स इन्हें पर्सनल पोस्ट से आसानी से अलग पहचान सकते हैं. WhatsApp यूजर्स को यह नियंत्रण भी दे रहा है कि वो क्या देखना चाहते हैं. अगर कोई यूजर किसी खास विज्ञापनदाता के ऐड्स नहीं देखना चाहता तो वो उन्हें ब्लॉक कर सकता है. ऐसा करने से यूजर को ये ऐड दोबारा नहीं दिखाई देगा.

दूसरा फीचर, प्रमोटेड चैनल्स, WhatsApp की चैनल डायरेक्टरी में पब्लिक चैनलों को ज्यादा विजिबल बनने में मदद करेगा. स्टेटस ऐड्स की तरह, इन प्रमोटेड चैनलों को 'स्पॉन्सर्ड' के रूप में मार्क किया जाएगा. जब कोई बिजनेस या क्रिएटर अपने चैनल को प्रमोट करने के लिए पे करेगा तो वो सर्च रिजल्ट्स में सबसे ऊपर दिखाई देगा, जिससे यूजर्स के लिए उसे ढूंढना और फॉलो करना आसान हो जाएगा.
ये बदलाव उन ब्रांड्स, क्रिएटर्स और संगठनों के लिए यूजफुल हो सकते हैं , जो अपने दर्शकों की संख्या तेजी से बढ़ाना चाहते हैं. ये विज्ञापन और क्रिएटर मोनेटाइजेशन की दुनिया में WhatsApp के प्रवेश का भी संकेत देता है, जो इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से ही है.

मेटा ने आश्वासन दिया है कि ये ऐड्स यूजर्स की प्राइवेसी को प्रभावित नहीं करेंगे. कंपनी का कहना है कि सभी प्रमोशनल कंटेंट प्राइवेट चैट पर नहीं बल्कि केवल स्टेटस और चैनल जैसे पब्लिक एरिया में दिखाई जाएगी. इससे पहले, पिछले बीटा अपडेट (2.25.19.15) में, WhatsApp ने एक ऐसे फीचर का टेस्ट भी शुरू किया था, जो यूजर्स को डिटेल्ड ऐड एक्टिविटी रिपोर्ट्स डाउनलोड करने की सुविधा देता है.
Question फीचर: WhatsApp ने हाल ही में नया Question फीचर रोल आउट किया है. Question फीचर को खास स्टेटस के लिए लाया गया है, जो स्टेटस सेक्शन में नजर आएगा. इस फीचर का इस्तेमाल करते हुए यूजर्स जवाब के लिए कुछ ऑप्शन रखते हैं. ऐसे में अन्य यूजर्स को जवाब के लिए उन ऑप्शन में से किसी एक को चुनना होता है. हालांकि, Questions फीचर में कॉन्टैक्ट्स अपना कोई भी जवाब दे सकते हैं, इसके लिए उन्हें ऑप्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें