&format=webp&quality=medium)
(Source: Reuters)
WhatsApp New Feature: व्हाट्सएप पर ग्रुप एडमिन को अब और भी ज्यादा शक्तियां मिलने वाली हैं, जिससे वह पहले से बेहर तरीके से किसी ग्रुप में आने वाले मैसेज को मैनेज कर पाएंगे. iOS पर बीटा यूजर्स के लिए एक नए फीचर को रोल आउट किया जा रहा है, जिसके आने के बाद से वह ग्रुप में आने वाले किसी भी मैसेज को डिलीट कर सकते हैं. WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फीचर को अभी कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए ही रोल आउट किया गया है. सभी यूजर्स को यह फीचर मिलने में अभी थोड़ा समय लगेगा. iOS यूजर्स को अभी हाल ही में डिलीट किए मैसेज को फिर से प्राप्त करने की सुविधा मिली थी. जिसके बाद यह एक और बड़ा अपडेट उनके लिए आ रहा है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि आप एक ग्रुप के एडमिन है और आप दूसरे यूजर्स द्वारा भेजे गए मैसेज को नहीं हटा पा रहे हैं, तो कृपया भविष्य में किसी अपडेट का इंतजार करें, क्योंकि आने वाले हफ्तों में यह सभी यूजर्स के लिए एक्टिवेट किया जाएगा.
इस अपडेट को WhatsApp ग्रुप एडमिन के लिए एक बड़ा जरूरी अपडेट माना जा रहा है, क्योंकि इसकी सहायता से वे अपने व्हाट्सएप ग्रुप को पहले से कहीं बेहतर तरीके से मॉडरेट कर पाएंगे. वहीं ग्रुप एडमिन जब भी किसी मैसेज को डिलीट करेगा, तो दूसरे यूजर्स को दिखाई देगा कि ग्रुप एडमिन ने एक मैसेज डिलीट किया है.
WhatsApp यूजर्स को एक और नया अपडेट बहुत जल्द मिलने वाला है, जिसमें वह चैट में ही दूसरे यूजर्स की स्टोरी को देख सकते हैं. एक तरह से यह फेसबुक (Facebook) और इंस्टाग्राम (Instgram) की स्टोरीज की तरह काम करेगा. WABetaInfo के ट्विटर हैंडल के मुताबिक, बीटा वर्जन 22.18.0.70 के जरिए वॉट्सऐप चैट पर ही डायरेक्टली स्टेटस को देखा जा सकेगा. ये अपडेट कुछ निश्चित बीटा वर्जन के लिए लॉन्च कर दिया गया है, इसलिए ये अपडेट अभी सभी लोगों को नहीं दिखाई देगा.
हाल ही में वॉट्सऐप (WhatsApp) ने अपने डेस्कटॉप यूज़र्स के लिए एक आरायमदायक फीचर लॉन्च किया. व्हाट्सऐप ने डेस्कटॉप (WhatsApp Desktop app) यूजर्स के लिए नेटिव ऐप लॉन्च की है. अगर उनके पास आस-पास फोन नहीं है, तो उन्हें बार-बार अपने डेस्कटॉप पर WhatsApp को लिंक नहीं करना पड़ेगा. (Windows native app) यूजर्स नए अपडेट के तहत चैट के साथ-साथ कॉल्स भी अटैंड कर सकेंगे.