WhatsApp Status पर अब लगाएं 90 सेकेंड्स की वीडियो! ये हैं Steps

WhatsApp ने यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इस खास फीचर को लॉन्च किया है. आने वाले अपडेट के बाद यूजर्स को अब ज्यादा फ्रीडम और बेहतर कंट्रोल्स मिलेंगे.
WhatsApp Status पर अब लगाएं 90 सेकेंड्स की वीडियो! ये हैं Steps

WhatsApp यूजर्स के लिए एक अच्छी खबर है. अब आप अपने WhatsApp Status पर 30 सेकेंड्स की नहीं, बल्कि 90 सेकेंड्स की वीडियो पोस्ट कर सकेंगे. यानी अब आपको वीडियो को बार-बार काटकर लगाने की जरूरत नहीं होगी. अब आप डायरेक्ट 90 सेकेंड्स की वीडियो अपलोड कर सकते हैं. WhatsApp ने यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इस खास फीचर को लॉन्च किया है. आने वाले अपडेट के बाद यूजर्स को अब ज़्यादा फ्रीडम और बेहतर कंट्रोल्स मिलेंगे.

क्या है नया फीचर?

WhatsApp अब यूजर्स को स्टेटस पर 90 सेकेंड्स तक की वीडियो अपलोड करने की सर्विस देगा. फिलहाल ये फीचर बीटा वर्जन में टेस्टिंग के लिए जारी किया गया है और जल्द ही इसे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

WhatsApp Status के नए फीचर के क्या हैं फायदे?

  1. लंबी वीडियो का झंझट खत्म – बार-बार क्लिप काटने की जरूरत नहीं
  2. क्रिएटिविटी को मिलेगा बढ़ावा – स्टोरीज, Vlogs, ट्रेलर या प्रोडक्ट डेमो आराम से शेयर कर सकेंगे
  3. बिजनेस यूजर्स को फायदा – मार्केटिंग वीडियो को एक ही बार में पोस्ट करना होगा आसान
  4. यूजर एक्सपीरियंस में सुधार – कम टाइम में ज्यादा एंगेजिंग कंटेंट

कब मिलेगा ये फीचर?

WhatsApp के मुताबिक, नया फीचर फिलहाल बीटा टेस्टिंग मोड में है. जल्द ही ये सभी Android और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा. अगर आप बीटा टेस्टर हैं, तो इसे जल्दी एक्सेस कर सकते हैं. बाकी यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना होगा.

कैसे करें स्टेटस में 90 सेकेंड्स की वीडियो पोस्ट?

  1. WhatsApp को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें
  2. Status टैब में जाएं
  3. कैमरा आइकन पर टैप करें
  4. 90 सेकेंड तक की वीडियो शूट या अपलोड करें
  5. "Send" पर क्लिक करें – हो गया काम!
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6