मरने के बाद Facebook Account का क्या होता है? Meta क्या करते हैं अकाउंट के साथ? यहां मिलेगा सही जवाब

मरने के बाद आपके फेसबुक अकाउंट का क्या होता है? कभी सोचा है आपने? अगर नहीं तो जान लीजिए, हर सवाल का है जवाब
मरने के बाद Facebook Account का क्या होता है? Meta क्या करते हैं अकाउंट के साथ? यहां मिलेगा सही जवाब

मरने के बाद आपके सोशल मीडिया अकाउंट का क्या होता है उसकी उन्हें भनक भी नहीं रहती. इनमें से एक है फेसबुक. इस पर लगभग सभी का अकाउंट होता है. फेसबुक सिर्फ एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म नहीं है, ये हमारी डेली लाइफ की एक ऑनलाइन डायरी है. जहां हर कोई अपने फ्रैंड्स और फैमिली से जुड़े रहने, फोटो-वीडियो शेयर करने और बातचीत के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन किसी के मरने के बाद उसके फेसबुक अकाउंट का क्या होता है, मेटा उसके साथ क्या करता है. चलिए जानते हैं सटीक जवाब.

फेसबुक परमिशन मांगता है

किसी की मृ्त्यु के बाद उसका फेसबुक अकाउंट अपने आप बंद नहीं होता है. जब तक उस व्यक्ति की मौत की जानकारी कोई फेसबुक को नहीं देता है तब अकाउंट एक्टिव रहता है. कुछ भी बाय डिफॉल्ट नहीं होता है. एक बार रिपोर्ट करने के बाद फेसबुक फैमिरी की परमीशन से अकाउंट को यादगार बना देता है या तो डिलीट कर देता है.

लीगेसी कॉन्टैक्ट क्या है?

फेसबुक सेंटिग में लीगेसी कॉन्टैक्ट का ऑप्शन होता है. जिसमें किसी भरोसेमंद व्यक्ति आपके मेमोरियलाइज़्ड अकाउंट को मैनेज कर सकता है. जैसे प्रोफाइल फोटो अपडेट करना, फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना और पोस्ट पिन करना लेकिन वह आपके पर्सनल मैसेज नहीं पढ़ सकते और अकाउंट लॉग इन नहीं कर सकेंगे.

मेमोरियलाइज्ड़ अकाउंट कैसे करें मैनेज

ऑप्शनविवरण
1. मेमोरियलाइज़ेशन सेटिंग्स (Memorialization Settings)फेसबुक की सेटिंग्स में जाकर "Memorialization Settings" में जाएं
2. अकाउंट डिलीट का ऑप्शन"अगर मेरी मृत्यु हो जाए तो मेरा अकाउंट डिलीट कर दिया जाए" का ऑप्शन चुनें
3. फेसबुक को मृत्यु की सूचनाजब फेसबुक को डेथ सर्टिफिकेट मिलेगा, तो वो ये प्रोसेस शुरू कर देगा
4. अकाउंट डिलीटसेटिंग के अनुसार, अकाउंट हमेशा के लिए डिलीट कर दिया जाता है

जरूरी है अकाउंट का डिलीट होना

Elementsजानकारी
अकाउंट लॉककोई भी लॉगिन नहीं कर सकता, परिवार का कोई सदस्य तक नहीं
लीगेसी कॉन्टैक्टफेसबुक पर पहले से तय किया गया कोई करीबी व्यक्ति
क्या कर सकता है?प्रोफाइल फोटो बदल सकता है, पोस्ट कर सकता है, पिन पोस्ट कर सकता है
क्या नहीं कर सकता?मैसेज नहीं पढ़ सकता, पासवर्ड नहीं बदल सकता, आपकी पर्सनल जानकारी एक्सेस नहीं कर सकता

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6