&format=webp&quality=medium)
What is twitter blue: Twitter हमेशा से यूजर्स के लिए एकदम फ्री रहा है. यहां न्यूज़ से रिलेटेड सभी डिटेल, ट्रेंडिंग से लेकर काफी सारे फायदे आप फ्री में उठा सकते हैं. इसके अलावा आपसे ट्विटर प्लेटफॉर्म पर अकाउंट बनाने के भी पैसे नहीं लेता है. लेकिन अब Twitter का एक्सपीरिएंस अच्छे से पाने के लिए आपको थोड़े पैसे खर्च करने होंगे. अब जानते हैं कि क्या होता है ट्विटर ब्लू (Twitter Blue).
दरअसल ट्विटर ब्लू एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन है, जिससे इसका कई तरह से एक्सपीरिएंस चेंज हो जाता है. ये उन लोगों को ज्यादा बेनिफिशियल लगता है जो ट्विटर को आर्टिकल ढूढंने और न्यूज़ स्टोरी फॉलो करने के लिए इस्तेमाल करते हैं. बता दें इसे ऑस्ट्रेलिया और कैनाडा में लंबी टेस्टिंग के बाद यूएस और न्यूजीलैंड में सभी यूज़र्स के बीच उपलब्ध करा दिया गया है. आइए जानते हैं Twitter Blue के कुछ जरूरी फीचर और इस पर साइन अप करने का तरीका.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
Twitter Blue पर जितने भी आप ट्वीट करते हैं आप उन्हें आसानी से पढ़ और भेज सकते हैं. दरअसल कई बार ऐसा होता है कि आप कोई जरूरी ट्वीट करते हैं और उसकी स्पेलिंग गलत हो जाती है. और अब आप उसमें बदलाव करना चाहते हैं तो Twitter Blue आपको ऐसी गलती से बचने की अनुमति देता है. जब भी आप ट्वीट पर ‘Send’ बटन प्रेस करते हैं तो आपके पास ट्वीट को Undo करने के लिए कुछ सेकेंड होते हैं, जिससे आप गलती करने से बच सकते हैं.
बता दें जो यूजर्स iOS और डेस्कटॉप का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो अब Washington Post, The Atlantic और Insider के आर्टिकल को बिना Ad के पढ़ सकते हैं. वहीं Twitter Blue सब्सक्रिप्शन के कमाए के पैसे में से थोड़ा हिस्सा इन पब्लिशर को दिया जाता है.
इसके बाद यूजर्स से ट्विटर की तरफ से 'Subscribe for $2.99/month’ का ऑप्शन मिलेगा. यहां पर क्लिक करके अपनी पेमेंट से जुड़ी डिटेल डाले या फिर Apple ID या Google Pay Account से भी पेमेंट का ऑप्शन चुन सकते हैं. सभी प्रोसेस को फॉलो करने के बाद आप वापस Twitter पर जाएं, जिसके बाद आपका Twitter Blue में login हो जाएगा.