Airtel के बाद अब वोडाफोन-आइडिया (Vi)ने महंगा किया टैरिफ प्लान, 25 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

Vodafone-Idea New Tariff Plan: वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान्स को रिवाइज किया है और सभी प्लान में करीब 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है. ये नई दरें 25 नवंबर से लागू होने वाली हैं.
Airtel के बाद अब वोडाफोन-आइडिया (Vi)ने महंगा किया टैरिफ प्लान, 25 नवंबर से लागू होंगी नई दरें

Vodafone-Idea New Tarriff Plan: एयरटेल के बाद अब वोडाफोन-आइडिया के यूजर्स को बड़ा झटका लगा है. वोडाफोन-आइडिया ने अपने टैरिफ प्लान्स को रिवाइज किया है और सभी प्लान में करीब 20 से 25 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है. ये नई दरें 25 नवंबर से लागू होने वाली हैं. यानी कि 25 नवंबर के बाद से वोडाफोन-आइडिया (Vi) के सभी प्लान महंगे हो जाएंगे. अब डाटा-कॉलिंग प्लान के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. बता दें कि कल ही एयरटेल ने भी अपने ग्राहकों को झटका दिया और टैरिफ प्लान में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया था.

20-25 फीसदी महंगे होंगे प्लान

नई दरों के मुताबिक, कंपनी का सस्ता प्लान अब 99 रुपए में उपलब्ध होगा. पहले ये प्लान 79 रुपए में मिलता था. अब इस प्लान में 99 रुपए का टॉकटाइम, 200MB डाटा और एक पैसा प्रति सेकंड के वॉयस टैरिफ का बेनेफिट मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Vodafone Idea takes prepaid tariff hike in the range of 20 to 25 percent effective November 25 see full list of new data plan

149 रुपए वाला प्लान 179 रुपए का हुआ

इसके अलावा 149 रुपए वाला प्लान 179 रुपए का हो गया है. इस प्लान के तहत आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), 300 SMS और 2GB का डाटा मिलेगा. इस प्लान की अवधि 28 दिनों की है.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

56 दिन, 2GB/दिन डाटा वाला प्लान

अगर आप 56 दिनों वाला प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 539 रुपए खर्च करने होंगे. पहले ये प्लान 449 रुपए का हुआ करता था. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), 100 SMS और हर दिन 2GB का डाटा मिलेगा. इस प्लान की अवधि 56 दिनों की है.

84 दिन, 2GB/दिन डाटा वाला प्लान

अगर आप 84 दिनों वाला प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 839 रुपए खर्च करने होंगे. पहले ये प्लान 699 रुपए का हुआ करता था. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), 100 SMS और हर दिन 2GB का डाटा मिलेगा. इस प्लान की अवधि 84 दिनों की है.

365 दिन, 1.5 GB/दिन डाटा वाला प्लान

अगर आप 365 दिनों वाला प्लान लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 2899 रुपए खर्च करने होंगे. पहले ये प्लान 2399 रुपए का हुआ करता था. इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग (unlimited calling), 100 SMS और हर दिन 1.5 GB का डाटा मिलेगा. इस प्लान की अवधि 365 दिनों की है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6