आधी रात में ठप हुआ Vodafone-Idea का नेटवर्क, परेशान यूजर्स ने दर्ज कराईं शिकायतें

Vodafone-Idea के यूजर्स शुक्रवार देर रात से नेटवर्क की समस्‍या से जूझ रहे हैं. इंटरनेट से लेकर कॉल ड्रॉप तक उन्‍हें तमाम समस्‍याओं से जूझना पड़ रहा है. कुछ यूजर्स के मोबाइल पर तो इंटरनेट पूरी तरह से बंद हो गया. इसके बाद से यूजर्स लगातार नेटवर्क में आई समस्‍याओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं. 
आधी रात में ठप हुआ Vodafone-Idea का नेटवर्क, परेशान यूजर्स ने दर्ज कराईं शिकायतें


VI यानी वोडाफोन-आइडिया (Vodafone-Idea) के यूजर्स शुक्रवार देर रात से नेटवर्क की समस्‍या से जूझ रहे हैं. इंटरनेट से लेकर कॉल ड्रॉप तक उन्‍हें तमाम समस्‍याओं से जूझना पड़ रहा है. कुछ यूजर्स के मोबाइल पर तो इंटरनेट पूरी तरह से बंद हो गया. इसके बाद से यूजर्स लगातार नेटवर्क में आई समस्‍याओं को लेकर शिकायत कर रहे हैं. सिर्फ NCR के लोगों ने देर रात तक 1900 से ज्‍यादा शिकायतें दर्ज करा डालीं हैं. हालांकि, अब इस मामले में वोडाफोन-आइडिया का आधिकारिक बयान भी आ गया है. इसमें कहा कि नेटवर्क में आई गड़बड़ी को ठीक कर लिया गया है.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की शिकायत

Down Detector की रिपोर्ट के मुताबिक जिन शहरों में नेटवर्क की सबसे ज्‍यादा समस्‍या आई, उनमें नई दिल्ली, दिल्ली, गुरुग्राम, मुंबई, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद औऱ पुणे जैसे शहर शामिल हैं. नेटवर्क ठप होने के बाद यूजर्स ने एक ओर शिकायतें दर्ज कराईं, वहीं सोशल मीडिया पर भी काफी हंगामा किया. यूजर्स इसकी शिकायत X पर भी कर रहे हैं. कुछ ने तो VI को पोर्ट करने की धमकी भी दे डाली.

Add Zee Business as a Preferred Source

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बता दें कि VI की नेटवर्क की समस्‍या और महंगे होते प्‍लान से लोग काफी परेशान हैं और इस कारण वोडाफोन आइडिया के यूजर्स भी तेजी से कम हुए हैं. बीते साल TRAI की नई रिपोर्ट में कंपनी के यूजर्स एक बार फिर से लाखों की संख्या में कमी आने का खुलासा किया था. इसके बाद कंपनी ने कुछ सस्‍ते प्‍लान लॉन्‍च किए. साथ ही नेटवर्क की समस्‍या को भी बेहतर बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

VI की ओर से आया ये बयान

यूजर्स की लगातार शिकायतों के बाद अब VI की ओर से आधिकारिक बयान भी आ गया है जिसमें कहा गया है कि शुक्रवार (18 अप्रैल) की सुबह तकनीकी समस्या के कारण एनसीआर में हमारी नेटवर्क सेवाएं कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं. समस्या का समाधान हो गया है और सभी सेवाएं अब सामान्य हो गई हैं. हम इस कारण हुई किसी भी असुविधा के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं और अपने यूजर्स को उनके धैर्य और समझदारी के लिए धन्यवाद देते हैं”.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6