Samsung को चैलेंज करते हुए Vivo ने उतारा नया फोल्ड, फीचर्स देख यूजर्स ने दिया चौंका देना वाला रिस्पॉन्स

Samsung Galaxy Z Fold7 Vs Vivo X Fold5: दोनों ही दिग्गज कंपनियों ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मार्केट में उतार दिए हैं. लेकिन कौन-सा है बेस्ट? कितने फीचर्स से है लैस. जानिए डीटेल में.
Samsung को चैलेंज करते हुए Vivo ने उतारा नया फोल्ड, फीचर्स देख यूजर्स ने दिया चौंका देना वाला रिस्पॉन्स

फ्लैगशिप की रेस में फोल्डेबल फोन्स काफी तेजी से उतर रहे हैं. (Foldable Smartphones) कई बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स मार्केट में उतार चुकी हैं. इनमें सैमसंग, वीवो भी शामिल है. हाल ही में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल फोन्स मार्केट में उतारे हैं. उसके तुरंत बाद वीवो भी मार्केट में अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में लेकर उतर आया है. लेकिन इस फोन में उतना दम नहीं दिखा, जितना Samsung के फोल्डेबल्स में नजर आया. हालांकि Vivo ने पूरी कोशिश की सैमसंग को टक्कर देने की, लेकिन फैंस इससे काफी नाराज हुए और चौंका देने वाला रिस्पॉन्स देखने को मिला. चलिए जानते हैं क्या है फोन में खास.

Samsung Galaxy Z Fold7 Vs Vivo X Fold5 Design

Samsung हमेशा अपनी Decent और सिंपल डिजाइन को लेकर पहचाना जाता है. इस बार कंपनी ने Z Fold 7 के डिजाइन को पेश करके सभी के होश उठा दिए. कंपनी ने Z Fold 7 को पहले से ज्यादा स्लिम और लाइटवेट कर दिया, जो कि काफी क्रेजी है. वहीं Vivo के डिजाइन में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिला. डिजाइन पहले जैसा ही है. Vivo X Fold 5 का वजन है 217g और Galaxy Z Fold7 का है 215g.

UPS में NPS जैसा Tax Benefit, कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर?

Add Zee Business as a Preferred Source

Samsung Galaxy Z Fold7 Vs Vivo X Fold5 Processor

Vivo के इस फोल्डेबल फोन में प्रोसेसर सैमसंग के मुकाबले काफी हल्का है. जहां सैमसंग ऑफर करता है Qualcomm Snapdragon 8 Elite तो वहीं वीवो के इस फोल्ड फोन में है Snapdragon 8 Gen 3, जो कि इसके मुकाबले पुराना है.

VIDEO- Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट

Samsung Galaxy Z Fold7 Vs Vivo X Fold5 Software Updates

Samsung Z Fold7 में अपग्रेडेड ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है- Android v16. वहीं Vivo X Fold5 अभी भी पुराने सॉफ्टवेयर अपडेट पर ही है- Android 15. सैमसंग कस्टम One UI 8 के साथ आता है, जो वाकई में दमदार फीचर्स ऑफर करता है.

Samsung Galaxy Z Fold7 Vs Vivo X Fold5 Color Options

Vivo X Fold5 को कंपनी ने एक ही कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है- Titanium Grey, लेकिन Samsung Z Fold7 अपलब्ध है 4 कलर ऑप्शंस में- Blue Shadow, Silver Shadow, Jet Black, Mint

लाखों ट्रेडर्स ने छोड़ा Zerodha, Groww, Upstox, वजह है SEBI का नया रूल!

Samsung Galaxy Z Fold7 Vs Vivo X Fold5 Camera

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस रेस में भी सैमसंग आगे निकल गया और Fold7 में दे दिया 200MP कैमरा. वहीं Vivo X Fold5 में है 50MP. कम्पेयर करें तो दोनों में से बेस्ट कैमरा परफॉर्मेंस है Z Fold7 की.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6