&format=webp&quality=medium)
Vivo V50e Features, Price and Specifications: ग्लोबल स्मार्टफोन ब्रांड वीवो (vivo) ने अपनी स्टाइलिश V-सीरीज में नया स्मार्टफोन Vivo V50e भारत में लॉन्च कर दिया है. यह फोन शानदार कैमरा फीचर्स और लग्जरी डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है. स्मार्टफोन की सबसे खास इसका कैमरा फीचर है. Vivo V50e में सोनी मल्टीफोकल प्रो पोर्ट्रेट कैमरा सिस्टम और 50MP आई-AF ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है. साथ ही कई स्मार्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स से लैस है. यह फोन दो कलर वेरिएंट सफायर ब्लू और पर्ल व्हाइट में उपलब्ध है.
Vivo V50e में 6.77 इंच का अल्ट्रा-स्लिम क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है. फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्टप्रूफ और वॉटरप्रूफ है. Vivo V50e में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रोसेसर है, जो 4nm आर्किटेक्चर पर बना है. इसमें 8GB रैम के साथ 8GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट भी है, जिससे मल्टीटास्किंग बेहद आसान हो जाती है. फोन में 5600 mAh की बड़ी बैटरी है, जो V-सीरीज में अब तक की सबसे तेज 90W फ्लैशचार्ज टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है.
Vivo V50e का कैमरा फोटोग्राफी के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा. इसमें OIS के साथ सोनी IMX882 सेंसर दिया गया है, जो कम रोशनी में भी अल्ट्रा-स्टेबल और हाई-क्वालिटी तस्वीरें लेता है. इसका सोनी मल्टीफोकल प्रो पोर्ट्रेट फीचर तीन बेहतरीन फोकल लेंथ (1x, 1.5x, 2x) देता है. सेल्फी के लिए इसमें 50MP का I-AF ग्रुप सेल्फी कैमरा है, जो 92-डिग्री वाइड एंगल और शार्प फोकस के साथ बेहतरीन ग्रुप सेल्फी लेता है. खास बात यह है कि भारत के लिए इसमें एक्सक्लूसिव 'वेडिंग पोर्ट्रेट स्टूडियो' फीचर भी दिया गया है.
AI ऑरा लाइट पोर्ट्रेट 2.0 कम रोशनी में नेचुरल स्किन टोन के साथ बेहतरीन तस्वीरें लेने में मदद करता है. यह फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर चलता है. इसमें AI इमेज एक्सपेंडर, AI ट्रांसक्रिप्ट असिस्ट, AI नोट असिस्ट, सर्किल टू सर्च, लाइव कॉल ट्रांसलेशन जैसे कई स्मार्ट AI फीचर्स दिए गए हैं.
Vivo V50e के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹28,999 और 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है. इसकी बिक्री 17 अप्रैल से वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट, अमेजन और सभी पार्टनर रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. इसकी प्री-बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू हो गई है, जिस पर कई आकर्षक बैंक ऑफर्स और दूसरे फायदे मिल रहे हैं.