&format=webp&quality=medium)
वीडियो से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. (रॉयटर्स)
Vivo V23e information leaked: स्मार्टफोन ब्रांड वीवो के नए स्मार्टफोन वीवो वी23ई (Vivo V23e) की जानकारी लीक होने की खबर है. स्मार्टफोन लॉन्च भी नहीं हुआ है कि इससे जुड़ी जानकारियां पब्लिक डोमेन में आ गई हैं. न्यूज़ एजेंसी IANS की खबर के मुताबिक, वीवो अपना नया वी-सीरीज स्मार्टफोन, वी23ई लॉन्च करने की तैयारी में है. इस बीच हैंडसेट का एक अनबॉक्सिंग वीडियो लीक हुआ है, जिसमें स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है. इस लीक हुए वीडियो के मुताबिक, स्मार्टफोन वॉटर ड्रॉप नॉच डिजाइन और ग्लास बैक पैनल के साथ आएगा.
ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप होगा
खबर के मुताबिक, वीवो वी23इ (Vivo V23e) में ट्रिपल रियर कैमरा सेट अप होगा. इसमें रीयर में 64MP+ 8MP+2MP कैमरा लगे होंगे. सेल्फी के लिए 50MP कैमरा होगा. वीडियो से यह भी पता चलता है कि हैंडसेट 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा. हैंडसेट के बैक में एलईडी फ्लैश भी होगा.
6.52-इंच डिस्प्ले होगा
डिवाइस के ऊपरी किनारे पर एक माइक्रोफोन लगा है, जबकि इसके निचले किनारे में एक सिम स्लॉट, एक माइक्रोफोन, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल है. डिवाइस में 6.52-इंच की फुल-एचडी प्लस (1080एक्स2460 पिक्सल) ओएलइडी स्क्रीन होने की संभावना है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और पिक्सल डेनसिटी 412पीपीआई है.
4,030एमएएच की बैटरी होगी
यह एंड्रॉयड 11-आधारित फनटच ओएस 12 (Android 11-based Funtouch OS 12) पर चलेगा और 44वॉट फास्ट-चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,030एमएएच की बैटरी भी लगी होगी. कनेक्टिविटी के लिए हैंडसेट को वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और टाइप-सी पोर्ट के लिए सपोर्ट देने की उम्मीद है.