&format=webp&quality=medium)
iPhone 16 Pro Max Discount: iPhone 16 Pro Max खरीदने के लिए सही समय का इंतजार खत्म हुआ! ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट विजय सेल्स (Vijay Sales) एप्पल के इस टॉप-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर ₹15,500 से भी ज्यादा की जबरदस्त छूट दे रहा है. यह इस फोन पर अब तक की सबसे आकर्षक डील्स में से एक मानी जा रही है. इस भारी कीमत कटौती के बाद, एक प्रीमियम स्मार्टफोन का अनुभव चाहने वालों के लिए आईफोन 16 प्रो मैक्स खरीदना कहीं ज्यादा आसान हो गया है।
आईफोन 16 प्रो मैक्स पिछले साल भारत में लॉन्च हुआ था, तब इसकी शुरुआती कीमत ₹1,44,900 थी. लेकिन अभी, विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन ₹1,33,700 की रियायती कीमत पर उपलब्ध है. इसका मतलब है कि आपको सीधे ₹11,200 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. ICICI बैंक, AXIS बैंक, और KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको ₹3,000 की अतिरिक्त छूट मिलेगी.
HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से अगर आप EMI पर फोन खरीदते हैं, तो आपको पूरे ₹4,500 का डिस्काउंट मिलेगा. अगर आप HDFC बैंक के EMI ऑफर का लाभ उठाते हैं, तो आपकी कुल बचत ₹11,200 का फ्लैट डिस्काउंट) और ₹4,500 बैंक ऑफर मिलाकर ₹15,700 हो जाएगी! यह ऑफर सीमित समय के लिए हो सकता है, इसलिए अगर आप आईफोन 16 प्रो मैक्स खरीदने का मन बना रहे हैं, तो विजय सेल्स की वेबसाइट पर जाकर इस डील का फायदा उठा सकते हैं.
iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की शानदार सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स है. प्रीमियम लुक के लिए इसमें टाइटेनियम डिजाइन और स्क्रीन की सुरक्षा के लिए अपग्रेडेड सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन दिया गया है. कैमरे की बात करें तो, iPhone 16 प्रो मैक्स में 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP का अल्ट्रावाइड सेंसर और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 12MP का टेलीफोटो लेंस है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.