आपका Whatsapp हो सकता है बैन! ऐसे पता करें ऐप असली है या नकली

वॉट्सऐप के क्लोन्ड ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में नकली वॉट्सऐप करने वाले यूजर्स की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है.
आपका Whatsapp हो सकता है बैन! ऐसे पता करें ऐप असली है या नकली

वॉट्सऐप ने अपने फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन्स (FAQ) सेक्शन में इसकी जानकारी दी है. (प्रतीकात्मक)

मेसेजिंग ऐप Whatsapp का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है. अगर आप भी वॉट्सऐप का सब्सिटीट्यूट यानी दूसरा वॉट्सऐप ऐप इस्तेमाल करते हैं तो अलर्ट हो जाएं. वॉट्सऐप के क्लोन्ड ऐप का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. पिछले कुछ दिनों में नकली वॉट्सऐप करने वाले यूजर्स की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है. वॉट्सऐप ने यूजर्स को चेतावनी जारी की है कि इन ऐप्स का इस्तेमाल बंद कर दें. वॉट्सऐप ने कहा है कि यूजर्स अपना अकाउंट जल्द से जल्द असली वॉट्सऐप पर स्विच कर लें. अगर कोई यूजर ऐसा नहीं करता है तो उसका अकाउंट हमेशा के लिए बैन हो सकता है.

इन दो ऐप पर न चलाएं वॉट्सऐप
वॉट्सऐप ने अपनी रिसर्च में पाया है कि उसके कई यूजर्स वॉट्सऐप से मिलते जुलते थर्ड पार्टी ऐप्स का इस्तेमाल कर रहे हैं. इनमें खासतौर पर दो ऐप ऐसे हैं, जिनका इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है. इनमें GB Whatsapp और Whatsapp Plus शामिल है. वॉट्सऐप ने अपने यूजर्स से तुरंत इस ऐप का इस्तेमाल बंद करने को कहा है. वॉट्सऐप ने कहा है कि वह ओरिजनल वॉट्सऐप पर तुरन्त शिफ्ट कर लें.

ऐसा पता चलेगा असली-नकली का फर्क
वॉट्सऐप ने अपने फ्रीक्वेंटली आस्क्ड क्वेश्चन्स (FAQ) सेक्शन में इसकी जानकारी दी है. अगर यूजर के अकाउंट में 'Temporarily banned' लिखकर आ रहा है तो इसका मतलब है यूजर असली और अपडेटेड वॉट्सऐप यूज नहीं कर रहा है. ओरिजनल ऐप से छेड़छाड़ कर उसके क्लोन्ड वर्जन तैयार किए गए हैं. थर्ड पार्टी ऐप्स वॉट्सऐप के नियमों का उल्लंघन करते हैं और वॉट्सऐप ऐसी ऐप्स को सपॉर्ट नहीं करता. इनसे आपका डाटा चोरी होने का भी खतरा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

चैट बैकअपल लेने न भूलें
वॉट्सऐप ने इन ऐप्स से स्विच करने का तरीका भी बताया है. वॉट्सऐप ने कहा है कि अगर आप ऐसा कोई थर्ड पार्टी ऐप यूज कर रहे हैं तो ऑफिशियल ऐप पर स्विच करने से पहले चैट का बैकअप लेना न भूलें. इससे चैट हिस्ट्री ऑफिशियल ऐप में पहले की तरह रिफ्लेक्ट हो सकेगी.

Using cloned Whatsapp account or Fake whatsapp, check what company going to do

ऐसे करें सही वॉट्सऐप पर स्विच
अब स्विच करने के लिए सबसे पहले आप More Options > Settings > Help > App info में जाकर ऐप का नाम देखें. यह नाम Whatsapp Plus या GB Whatsapp होने पर निर्देश फॉलो करें. ऑफिशियल वॉट्सऐप डाउनलोड करने से पहले चैट हिस्ट्री जरूर सेव कर लें.

फॉलो करें ये स्टेप्स

  • जीबी वॉट्सऐप से ऑफिशियल ऐप पर स्विच करने के लिए अपना बैन पीरियड ओवर होने का इंतजार करें.
  • टाइमर दिखाएगा कि बैन कितने वक्त तक के लिए है.
  • अब GB Whatsapp में More options>Chats>Back up chats पर क्लिक करें.
  • इसके बाद फोन सेटिंग्स से स्टोरेज और फाइल्स में जाएं. यहां GB Whatsapp फोल्डर को ढूंढे और सेलेक्ट करें.
  • इस फोल्डर का नाम बदलकर 'GB Whatsapp' से 'Whatsapp' कर दीजिए.
  • अब प्लेस्टोर पर जाकर ऑफिशियल वॉट्सऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करें.
  • अपना जीबी वॉट्सऐप वाला नंबर वेरिफाई कीजिए. Backup Found स्क्रीन पर Restore>Next पर क्लिक करें.
  • आपके अकाउंट में सारे चैट पहले की तरह दिखने लगेंगे और आप ऑफिशियल वॉट्सऐप का इस्तेमाल कर सकेंगे.

Whatsapp+ से कैसे स्विच करें

  • अगर आपके फोन में वॉट्सऐप प्लस है और आपकी चैट हिस्ट्री पहले से सेव हो रही है तो यह अपने आप ऑफिशियल वॉट्सऐप पर ट्रांसफर हो जाएगी.
  • प्ले स्टोर में जाकर ऑफिशियल वॉट्सऐप डाउनलोड करें और फोन नंबर वेरिफाई कराएं.
  • इसके बाद आप ऑफिशल वॉट्सऐप यूज कर पाएंगे.

वॉट्सऐप मिलते-जुलते थर्ड पार्टी ऐप्स यूज करने वाले यूजर्स को बैन कर रहा है. ऐसे में WABetaInfo की ओर से भी यूजर्स को ऑफिशियल वॉट्सऐप पर स्विच करने की सलाह दी गई है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6