&format=webp&quality=medium)
Upcoming Smartphones launching in October 2025: स्मार्टफोन बाजार में आए दिन नए-नए फोन्स की एंट्री होती रहती है. चाहें फिर वो बजट हो या प्रीमियम और फ्लैगशिप. इसके लिए अक्टूबर महीना स्मार्टफोन्स लवर्स के लिए बेहद खास होने वाला है. OnePlus, Vivo, iQOO जैसी बड़ी कंपनियां अपने धमाकेदार फोन्स लॉन्च कर रही हैं. इनमें लेसेस्ट प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी देखने को मिलेगी. अगर आप भी अपडेटेड, स्मार्ट फीचर्स वाले फोन्स का इंतजार कर रहे हैं तो बस अक्टूबर तक का इंतजार करें. चलिए चेक करते हैं पूरी लिस्ट.
वनप्लस अपना प्रीमियम और लेटेस्ट प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन मार्केट में उतारने जा रही है. इस फोन में अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 5 मिलने वाला है. इसी के साथ इसमें ट्रिपल रियर कैमरा- 50MP, 50MP, 50MP है. फ्रंट मिल सकता है 12MP का. ये 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है.
इस फोन को खास गेमर्स के लिए लाया जा रहा है. इसमें भी Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिल सकता है. ये 6.8 इंच का 2K LTPO AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 7,000mAh बैटरी के साथ आ सकता है. इसमें परफॉर्मेंस के लिए RGB लाइटिंग जैसे डिजाइन एलिमेंट्स हो सकते हैं.
Vivo अपना ये फ्लैगशिप स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को इंडियन मार्केट में लॉन्च करेगा. इसका टॉप मॉडल X300 Pro होगा, जिसमें Dimensity 9500 प्रोसेसर, 12GB RAM, 256GB स्टोरेज मिलता है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसका पेरिस्कोप टोलीफोटो लेंस होगा 200MP का.
कैमरा लवर्स के लिए ओप्पो का ये फ्लैगशिप मॉडल काफी शानदार है. इसमें MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकता है. खास बात ये है कि इसमें 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है. ये Android 16 और Color OS पर रन करेगा.
इसके अलावा अक्टूबर में Vivo V60e, Realme 15x 5G, Vivo Y500 5G, Realme GT 8 Pro जैसे फोन्स की भी एंट्री हो सकती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)