&format=webp&quality=medium)
मोहित सूरी की फिल्म 'सैयारा' (Saiyaara) इन दिनों खूब चर्चाओं में. बॉक्स ऑफिस पर भी ये मूवी कमाई के मामले में धमाल मचा रही है. लेकिन मूवी के नाम पर भी लोगों के साथ फ्रॉड किया जा रहा है वो भी डिजिटल फ्रॉड. UP Police का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन स्कैम से बचने की सलाह दी है. पुलिस ने इस पोस्ट के जरिए लोगों को समझाने के लिए ट्रेंड का सहारा लिया है, जिसे देख आपका भी ध्यान जरूर उस पोस्ट पर जाएगा. लोगों ने इस पोस्ट की जमकर तारीफ भी की है.
UP पुलिस ने लोगों को जागरुक करते हुए माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में क्या लिखा है?
‘सैयारा’ देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं…
लेकिन असली बेहोशी तब होगी,
जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा —
और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा।
❤️ दिल दें, OTP नहीं।
#SaiyaaraSeSavdhaan
#CyberSafeRaho
#ThinkBeforeYouClick
#Saiyaara
#SaiyaaraMovie
ये पोस्ट देखने के बाद काफी वायरल हो गई. अब तक इस पर 3 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 8 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं.
FAQs
यूपी पुलिस लोगों को डिजिटल स्कैम के लिए सावधान करना चाहती है. दरअसल इन दिनों साइबर क्राइम काफी तेजी के साथ बढ़ रहे हैं. वहीं उतनी ही तेजी के साथ लोगों को OTP के जरिए लूटा भी जा रहा है. लोगों के पास 6 डिजिट का OTP भेजा जाएगा है, फिर कॉल करके पूछा जाएगा और आप जब बता देंगे तो वो आपके बैंक अकाउंट या फोन को हैक कर लेगा. इस तरह आपका बैंक अकाउंट खाली हो जाएगा और आप ठगी के शिकार हो जाएंगे.
अगर आपके पास किसी भी टाइम या फेक नंबर से OTP आता है तो आप उसे इग्नोर करें. किसी भी फर्जी लिंक पर क्लिक न करें, किसी के भी साथ OTP शेयर न करें और वॉट्सऐप या बाकि प्लेटफॉर्म्स पर आई वीडियोज पर क्लिक न करें.
अगर आपके या आपके किसी अपने के पास बार-बार ऐसे लिंक्स या OTP की रिक्वेस्ट आ रही है तो उन्हें तुरंत शिकायत करने के लिए बोले. शिकायत के लिए आपको पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल या cybercrime.gov.in पर शिकायत करने को कहा है.
साइबर अपराध कई तरह के होते हैं जैसे कि फिशिंग, मैलवेयर, सोशल इंजीनियरिंग. इससे बचने के लिए नीचे दिए गए रूल्स अपनाएं.
इस प्रेम कहानी ने काफी तगड़ा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बना लिया है. दुनियाभर में इसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस फिल्म की कहानी काफी इमोशनल है. थिएटर से लोग रो-रो कर बाहर निकल रहे हैं और लोगों को सैयारा देखने की सलाह दे रहे हैं.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें