अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा लंबा जाम, यूपी में शुरू हुआ यह सिस्टम

उत्तर प्रदेश सरकार ने एनएचएआई के साथ एक करार किया है, जिसमें राज्य में आगे बनने वाले एक्सप्रेस-वे जैसे पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक-वे पर शुरू से ही फ़ास्ट टैग (FASTag) काम करेगा.
अब टोल प्लाजा पर नहीं लगेगा लंबा जाम, यूपी में शुरू हुआ यह सिस्टम

फ़ास्ट टैग (FASTag) को जीएसटी से भी कनेक्ट कर दिया गया है और लोग इस टैग में अपने बैंक खाते से सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं.

टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर लगने वाला जाम अक्सर आपके मंसूबों पर पानी फेर देता है. हालांकि, सरकार इस सिस्टम में आसान बनाने के लिए लगातार नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल कर रही है, फिर भी बहुत सी जगहों पर टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर लगने वाली गाड़ियों की लाइन से निजात नहीं मिली है. लेकिन यह खबर इस मामले में राहत देने वाली है. अब लोगों को उत्तर प्रदेश के किसी भी टोल नाके पर रुकने की जरूरत नहीं होगी.

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) ने एनएचएआई (National Highways Authority of India) के साथ एक करार किया है, जिसमें राज्य में आगे बनने वाले एक्सप्रेस-वे जैसे पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक-वे पर शुरू से ही फ़ास्ट टैग (FASTag) काम करेगा. आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल कलेक्शन का काम पहले ही डिजिटल हो चुका है.

यूपीईआईडीए के सीईओ एवं अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि यूपी सरकार और एनएचएआई (NHAI) के साथ हुए करार के बाद राज्य में आगे बनने वाले एक्सप्रेस-वे जैसे पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गोरखपुर-आजमगढ़ लिंक-वे पर शुरू से ही फ़ास्ट टैग काम करेगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

फ़ास्ट टैग (FASTag) को जीएसटी से भी कनेक्ट कर दिया गया है और लोग इस टैग में अपने बैंक खाते से सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं. विकसित देशों में जहां लॉजिस्टिक्स का ख़र्च 6 से 7 प्रतिशत है वहीं भारत में यह ख़र्च 14 प्रतिशत तक है जिसकी वजह से भारत का विदेशी बाज़ारों में निर्यात पर प्रतिकूल असर पड़ता है. बेहतर सड़कें और हाई स्पीड सुनिश्चित कर भारत अधिक विदेशी मुद्रा कमा सकता है.

देखें Zee Business LIVE TV

यूपीईआईडीए के वित्त सलाहकार केके गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश पहले ही आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टोल कलेक्शन को डिजिटल कर चुका है. अब इस करार की वजह से आने वाले प्रोजेक्ट्स में भी यह सुविधा उपलब्ध होगी. इससे यातायात को कई फायदे होंगे. गाड़ियों को अनावश्यक रूप से टोल प्लाजा पर रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे ईंधन की बर्बादी नहीं होगी और लोग समय से अपनी जगह पहुंच सकेंगे.


(रिपोर्ट- पूजा मक्कड़/ नई दिल्ली)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6